1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं आप भी तो नहीं कर रहे टाइम पास! जान लें कितनी देर करनी चाहिए मॉर्निंग वॉक

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे टाइम पास! जान लें कितनी देर करनी चाहिए मॉर्निंग वॉक

 Published : Nov 03, 2023 10:47 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 10:47 pm IST

Morning walk: मॉर्निंग वॉक करना शरीर को सेहतमंद रखने का सबसे आसान तरीका है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को इसे सही से करने का तरीका मालूम नहीं होता है और इस वजह से उन्हें इसका फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे ही लोगों के एक सवाल ये है कि मॉर्निंग वॉक कितनी देर करें और क्यों। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

How long should you do your morning walk- India TV Hindi
How long should you do your morning walk Image Source : SOCIAL

मॉर्निंग वॉक करना सेहतमंद रहने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है। लेकिन, ये इफेक्टिव भी है। ऐसा इसलिए कि मॉर्निंग वॉक करते समय पूरा शरीर काम कर रहा होता है और इसलिए मेटाबोलिक रेट बढ़ा हुआ होता है।  इससे होता ये है कि पेट की गति तेज होने से पाचन क्रिया तेज रहता है और इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ये मोटापा कम करने में मददगार है और दिल के लिए भी हेल्दी है। साथ ही ये फेफड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, सवाल ये है कि मॉर्निंग वॉक कितनी देर करना चाहिए।

मॉर्निंग वॉक कितनी देर करना चाहिए-How long should you do your morning walk

अधिकांश अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना 20 से 30 मिनट वॉक करना बेहद जरूरी है। प्रत्येक सप्ताह लगातार 5 दिन या उससे अधिक तक मॉर्निंग करना  आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सुबह की सैर आपके दिन की शुरुआत और मूड को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इस प्रकार सैर के लिए निकलना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

Morning walk
Image Source : SOCIALMorning walk

तीन तेल, 3 अलग-अलग फायदे! जानें रात में सोने से पहले नाभि में इन्हें क्यों लगाएं

मॉर्निंग वॉक का सही तरीका

मॉर्निंग वॉक करने का सही तरीका ये है कि आप एक गति में लगातार वॉक करें। कोशिश करें कि गति को ब्रेक न करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। तो अगर आप 30 मिनट वॉक कर रहे हैं तो लगातार एक गति से ही चलें। इससे शरीर में गर्मी पैदा होगी जिससे आप मोटापे की समस्या से बच सकते हैं। 

इस ड्राई फ्रूट का सेवन सर्दियों में है सबसे ज्यादा फायदेमंद, रात में सोते समय दूध के साथ लें

साथ ही ये तरीका शुगर पचाने और डाबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने शरीर को कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। साथ ही जिन लोगों को हाई बीपी की बीमारी होती है या फिर दिल से जुड़ी समस्या होती है उनके लिए भी ये तरीका फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह 30 मिनट जरूर वॉक करें। कम समय पूरे शरीर के लिए इससे अच्छी कोई एक्सरसाइज नहीं है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।