1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दांतों पर जमी पीली परत हो जाएगी एकदम साफ, ज़िद्दी प्लाक से मिलेगा छुटकारा, ब्रश करते वक्त कर लें ये उपाय

दांतों पर जमी पीली परत हो जाएगी एकदम साफ, ज़िद्दी प्लाक से मिलेगा छुटकारा, ब्रश करते वक्त कर लें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 20, 2025 08:22 am IST,  Updated : Mar 20, 2025 08:22 am IST

World Oral Health Day: पीले गंदे दांत न सिर्फ आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं बल्कि ये दिखने में भी भद्दे लगते हैं। दातों पर जमी पीली परत को साफ करने और प्लाक को हटाने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं। आपके दांत चमकने लगेंगे।

पीले दांतों को कैसे साफ करें - India TV Hindi
पीले दांतों को कैसे साफ करें Image Source : FREEPIK

चेहरे पर दांत आपकी सुंदरता बढ़ाते हैं। आपकी स्माइल को खूबसूरत बनाते हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से भी दांत बेहद अहम हैं। अगर दांतों की ठीक से सफाई न की जाए तो पीली परत जम जाती है। जो लंबे समय में जिद्दी प्लाक का रूप ले लेती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रखें। कई बार कुछ खराब आदतों के कारण या ठीक से साफ नहीं करने के कारण दांतों का रंग पीला पड़ना लगता है। जिससे दांतों पर पीली परत जम जाती है जिसे टार्टर या प्लाक कहते हैं।

प्लाक खाने-पीने की चीजों से बनी एक पीली परत होती है, जो दांतों के ऊपर चिपक जाती है और लंबे समय में मसूड़ों तक पहुंच जाती है। प्लाक जमने से मुंह से बदबू आने लगती है। दांतों से खून आने लगता है, मसूड़ों में खून आ सकता है और दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए दांतों को साफ रखें और इन घरेलू उपायों से पीले दांतों को चमकाएं।

पीले दांतों को कैसे साफ करें

बेकिंग सोडा का उपयोग- खाने में इस्तेमाल होने वाले बेकिंग सोडा से दांतों पर लगे दागों को हटाया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला हाइड्रोजन पेरोक्साइड नैचुरल ब्लीच का काम करता है। सोडा से दांतों में लगे बैक्टीरिया क्लीन होते हैं। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिला लें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं और रगड़कर क्लीन कर लें।

ऑयल पुलिंग करें- आयुर्वेद में दांतों को स्वस्थ रखने के लिए ऑयल पुलिंग की पारंपरा रही है। ऑयल पुलिंग करने से दांतों को सफेद बनाने में मदद मिलती है। इससे ओरल हेल्थ में सुधार आता है और दांतों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। ऑयल पुलिंग के लिए आपको मुंह में तेल भरना है और उसे दातों और मुंह में चारों ओर घुमाना है। मुंह में 15 से 20 मिनट के लिए तेल को घुमाएं। सूरजमुखी, नारियल तेल, तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

केला, संतरा या नींबू का छिलका रगड़ें- दांतों को साफ करने के लिए फलों के छिलके का इस्तेमाल करें। इसके लिए केला, संतरा या नींबू के छिलकों को दांतों पर रगड़ें। करीब 2 मिनट तक छिलका मलने के बाद दातों पर ब्रश कर लें। फलों के छिलके में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जिससे दांत सफेद होते हैं।

सोडा और नींबू- दांतों पर आए पीलेपन को दूर करने के लिए सोडा और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी कटोरी में 1 चम्मच सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट जैसे बना लें। इसे ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इससे दांत सफेद हो जाएंगे और प्लाक भी कम होने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।