1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 27, 2022 01:18 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 01:18 pm IST

जिन लोगों का प्रेशर 140/90 से ऊपर होता है, उन्हें हाई बीपी से पीड़ित माना जाता है। ये सेहत से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचाती है।

शहद- India TV Hindi
शहद Image Source : FREEPIK

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी आम हो गई है। लोग इससे निजात पाने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। जिन लोगों का प्रेशर 140/90 से ऊपर होता है, उन्हें हाई बीपी से पीड़ित माना जाता है। ये सेहत से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचाती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये आगे चलकर उनके शरीर के कई अन्य अंग को प्रभावित कर सकता है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर क्या है?

हाई ब्लड प्रेशर को 'हाइपरटेंशन' भी कहा जाता है, जिसमें हार्ट आर्टरी  में बल्ड फ्लो काफी तेज हो जाता है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

ऐसे लोग जो फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम नहीं करते हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज या हार्ट पेशेंट को भी हाई बीपी की समस्या हो जाती है। ये समस्या उनलोगों में भी हो सकती है जो ज्यादा नमकीन चीजें या जंक फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, मोमोज और नूडल्स आदि का सेवन करते हैं। धूम्रपान और शराब का सेवन या टेंशन भी इसके कारण हो सकते हैं।  

शहद के सेवन से मिल सकती है राहत-

शहद के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। शहद सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। शहद हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि, इसके सेवन से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। 

कैसे करें सेवन-
-इसके लिए चम्मच भर शहद, एक चम्मच अदरक का रस, और आधा चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं। रोज़ाना 2 बार इसे चाटने से फायदा होता है।
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना नियमित रूप से सुबह खाली पेट 2 चम्मच शहद खाने से उच्च रक्तचाप की परेशानी से निजात मिल सकता है। 
- शहद में आंवला मिलाकर खाने से लो बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। 2 से 3 आंवलों को गूथकर उस का रस निकाल लें। इसमें शहद मिलाकर सुबह-शाम इसका सेवन करें। ऐसा माना जाता है कि शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण और आंवला में मौजूद पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर की समस्या से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होते हैं।
-15 से 20 तुलसी की पत्तियों का रस निकाल लें और एक चम्मच शहद के साथ इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक छोटी कटोरी दही में भी तुलसी की पत्तियों के रस को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह लो ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।