1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना दवा के सिरदर्द कैसे करें चुटकियों में ठीक, स्वामी रामदेव से जानें इसके उपाय

बिना दवा के सिरदर्द कैसे करें चुटकियों में ठीक, स्वामी रामदेव से जानें इसके उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 16, 2021 09:31 am IST,  Updated : Aug 16, 2021 07:14 pm IST

सिरदर्द के साथ- साथ करीब 34% मरीज़ों में अलग-अलग तरह के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी हो रहे हैं, जिसमें हाथ-पैर का सुन्न पड़ना, डिमेंशिया, नींद ना आना जैसी बीमारियां शामिल हैं।

swami ramdev - India TV Hindi
बिना दवा के सिरदर्द कैसे करें चुटकियों में ठीक, स्वामी रामदेव से जानें इसके उपाय Image Source : INDIA TV

सिरदर्द की बीमारी जितनी आम है, इससे जड़ी परेशानी भी उतनी ही बड़ी है। जरा सा सिर में दर्द हुआ नहीं कि काम से मन हट जाता है। कंसंट्रेशन कम हो जाता है और चिड़चिड़ापन हावी हो जाता है। माइग्रेन के लक्षणों वाला सिरदर्द ऐसा ही होता है, जो हफ्तों तक बना रह सकता है। रिसर्च के मुताबिक पिछले तीस साल में देश में माइग्रेन के केस दोगुने हों गए हैं। देश में फिलहाल 50 करोड़ से ज्यादा लोग तनाव और सिरदर्द के मरीज हैं और लाइफस्टाइल के अलावा इसमें कोरोना का भी बड़ा हाथ है। सिरदर्द के साथ- साथ करीब 34% मरीज़ों में अलग-अलग तरह के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी हो रहे हैं, जिसमें हाथ-पैर का सुन्न पड़ना, डिमेंशिया, नींद ना आना जैसी बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने सिरदर्द को कैसे पहचाने, और बिना दवा सिरदर्द को चुटकियों में कैसे ठीक करें। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं। 

सिरदर्द, माइग्रेन संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए योगासन

जल नेति

यह जल द्वारा किया जाने वाली एक क्रिया है। इससे नैजल ट्रैक की सफाई ठीक ढंग से हो जाती है। इस जल में आप चाहे तो थोड़ा सा सेंधा नमक भी डाल सकते है। इसके लिए एक तरफ से नाक के होल में पानी डाला जाता है वह दूसरी तरह के होल  से आसानी से निकल आता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस क्रिया को करने के लिए खास पात्र की आवश्यकता होती है।  इस क्रिया को करते समय गर्दन को तिरछी रखकर मुंह से सांस लेना है। कभी भी इस क्रिया को करते समय नाक से सांस न लें। ऐसा करने से पानी दिमाग में चल जाएगा।

बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, किडनी भी रहेगी हेल्दी

सूत्र नेति

इस क्रिया के द्वारा शरीर का शुद्धिकरण होता है। इस क्रिया के लिए पहले धागे का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अब यह आसानी से मेडिकल स्टोर में मिल जाता है। इस क्रिया में पहले इस सूत्र नेति को पानी से साफ करके नाक से धीरे-धीरे डाला जाता है जिसे मुंह से निकाला जाता है। मिर्गी के दौरे या अधिक चक्कर आते है तो सूत्र नेति को करने से बचें।

सर्वांगासन

  • बच्चों की मेमोरी शार्प होती है
  • IQ लेवल बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायरॉयड ग्लैंड को एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है
  • शुद्ध रक्त दिल तक पहुंचता है

थायराइड कंट्रोल करने में मदद करेगी धनिया, खाली पेट रोजाना करें सेवन

हलासन

  • इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  • थाइराइड की बीमारी ठीक होती है 
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिंचाव आता है 
  • डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है 
  • डायजेशन में सुधार आता है 

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है 
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

शशकासन

  • शशकासन से दूर होता है डायबिटीज
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

मकरासन

  • सिरदर्द में लाभदायक
  • कमर दर्द से में फायदेमंद
  • वजन कम करने में लाभदायक
  • डायबिटीज में लाभकारी

धनुरासन

  • सीने में अच्छा खासा खिंचाव आता है
  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है
  • सांस लेने का सिस्टम बेहदर होता है
  • अस्थमा रोगियों के लिए बहुत लाभकारी
  • कमर दर्द की दिक्कत दूर होती है
  • पीठ और रीढ़ की एक्सरसाइज होती है
  • तनाव और थकान मिटाने में कारगर
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

योगमुद्रासन 

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है
  • रीढ़ की हड्डी लचीली-मजबूत बनती है
  • एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

गोमुखासन 

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी

भुजंगासन 

  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • मजबूत लंग्स से सर्दी की बीमारी नहीं होती है।
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है।
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • आसन से लंग्स मजबूत होते हैं। 

मर्कटासन 

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद
  • गुर्दे, अग्नाशय, लिवर सक्रिय होते हैं

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

सूक्ष्म व्यायाम

  • माइग्रेन से निजात पाने के लिए प्राणायाम बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है
  • कपालभात
  • अनुलोम विलोम
  • उद्गीथ
  • उज्जायी
  • भ्रामरी

माइग्रेन, सिरदर्द से निजात पाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स

  • कान से कुछ दूरी पर आंख की ओर नाजुक गड्ढा को दबाएं।
  • सिर के दोनों तरफ के गढ्ढे को अंगूठे से दबाएं।
  • सिर में जहां शिखा रखते हैं, वहां दबाने से आराम मिलेग।
  • सिर के पीछे गड्ढे को हल्के-हल्के दबाने से लाभ मिलेगा।
  • दोनों हाथों की रिंग फिंगर के टॉप पर दबाएं।
  • सारे फिंगर के टॉप दबाएं।
  • अंगूठे के टॉप को दोनों ओर से दबाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।