1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना ऐसे पिएं आंवला जूस, डायबिटीज का काल बन सकती है औषधीय गुणों से भरपूर ये नेचुरल ड्रिंक

रोजाना ऐसे पिएं आंवला जूस, डायबिटीज का काल बन सकती है औषधीय गुणों से भरपूर ये नेचुरल ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 22, 2024 08:42 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 08:42 pm IST

हर रोज आंवाल जूस पीना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इस जूस को डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान आंवला जूस- India TV Hindi
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान आंवला जूस Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला जूस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत को दमदार बना सकते हैं। अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो हर रोज आंवला जूस पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को आंवला जूस पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप आंवला जूस को इन दो नेचुरल चीजों के साथ कंज्यूम करने लगेंगे, तो आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

किस तरह से करना चाहिए सेवन?

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हल्दी और शहद के साथ आंवला जूस को मिलाकर पिया जा सकता है। इस तरह से आंवला जूस पीकर आप अपने ब्लड शुगर लेवल पर काबू पा सकते हैं। इतना ही नहीं आंवला जूस आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है यानी इस नेचुरल ड्रिंक को रेगुलरली पीने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

डायबिटीज को मैनेज करने के अलावा भी आंवला जूस आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आंवला जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आंवला जूस पीकर आप अपनी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अस्थमा के ट्रीटमेंट के लिए भी आंवला जूस का सेवन किया जा सकता है।

इम्प्रूव होगी स्किन-हेयर हेल्थ

आपकी सेहत के साथ-साथ आंवला जूस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसलिए आपको भी डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टिरियल गुणों से भरपूर आंवला जूस को पीना शुरू कर देना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।