1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स

हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 21, 2024 10:22 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 10:22 pm IST

अगर समय रहते हार्ट की ब्लॉकेज का इलाज नहीं किया गया तो आपकी सेहत को लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

How to reduce Heart Blockage?- India TV Hindi
How to reduce Heart Blockage? Image Source : FREEPIK

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी हार्ट हेल्थ की देखभाल करनी होगी। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से हार्ट में ब्लॉकेज भी पैदा हो सकती है। अगर आपके हार्ट में भी ब्लॉकेज है तो आपको खाने की कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ पौष्टिक तत्वों से भरपूर फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं।

डाइट में शामिल करें अनार

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अनार आपकी हार्ट की ब्लॉकेज को खोलने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपने हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक कप अनार के रस को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लीजिए। अनार में पाए जाने वाले तमाम तत्व हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

असरदार साबित होगी दालचीनी

अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। हर रोज थोड़ी सी दालचीनी कंज्यूम कर आपके हार्ट में पैदा हुई ब्लॉकेज को खोला जा सकता है। इसके अलावा दालचीनी की मदद से आप अपनी हार्ट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

हल्दी को बनाएं डाइट का हिस्सा

दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी भी हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में कारगर साबित हो सकती है। गर्म दूध में हल्दी मिक्स कर पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है।

मददगार साबित होंगे अलसी के बीज

हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए हर रोज एक स्पून अलसी के बीजों को पानी के साथ डाइट में शामिल जा सकता है। दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आप जूस, सूप या फिर स्मूदी में भी अलसी के बीजों को मिलाकर कंज्यूम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।