1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अजवाइन की 1 फक्की खाते ही गैस से फूल रहे पेट को मिलेगा आराम, एसिडिटी और खट्टी डकारें आना हो जाएगा बंद

अजवाइन की 1 फक्की खाते ही गैस से फूल रहे पेट को मिलेगा आराम, एसिडिटी और खट्टी डकारें आना हो जाएगा बंद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 18, 2024 11:58 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 01:29 pm IST

Ajwain In Gas Problem: गैस एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने में कई असरदार घरेलू उपाय कारगर साबित होते हैं। गैस से पेट फूलने लगे तो तुरंत अजवाइन की एक फक्की खा लें।

गैस एसिडिटी में अजवाइन - India TV Hindi
गैस एसिडिटी में अजवाइन Image Source : FREEPIK

कई बार अनहेल्दी खाने से पेट में गैस एसिडिटी की समस्या काफी बढ़ जाती है। गैस होने पर पेट फूल जाता है और हल्का दर्द भी शुरू होने लगता है। कई बार पेट में गैस घूमने पर अलग-अलग हिस्सों में दर्द का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो 1 फक्की अजवाइन की ले लें। इससे आपको गैस और एसिडिटी में तुरंत आराम मिलेगा। अजवाइन को पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक होता है जो गैस, एसिडिटी और अपच में आराम दिलाता है। इससे फूला पेट खाते ही पिचक जाएगा।

आयुर्वेद में अजवाइन को औषधि माना गया है। आपकी रसोई में मौजूद अजवाइन कई समस्याओं में राहत पहुंचाती है। जब भी आपको गैस एसिडिटी हो या कुछ गैस वाली चीजें आप खाएं तो उसके बाद 1 चम्मच अजवाइन की फक्की ले लें। अजवाइन को हल्का पीसकर खाने से तुरंत असर होगा। ब्लोटिंग के कारण फूला हुआ पेट अजवाइन खाते ही पिचने लगेगा। 

गैस में अजवाइन का सेवन है फायदेमंद

अगर आप अजवाइन में काला नमक और हींग मिलाकर खाते हैं तो इससे फायदा दोगुना हो जाता है। हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटीपास्मोडिक गुण होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं काला नमक भी पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। जब आप इन तीनों चीजों को मिलाकर खाते हैं तो इससे कई तरह की पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

अजवाइन, काला नमक और हींग है असरदार 

आप घर में इस मिश्रण को तैयार कर सकते हैं। इसे चूर्ण की तरह पीसकर भी बनाया जा सकता है। आपको इसमें 10 ग्राम हींग मिलानी है। करीब 300 ग्राम अजवाइन और 200 ग्राम काला नमक लेना है। सारी चीजों को मिलाकर पीस लें। आप इसे ऐसे मिलाकर भी रख सकते हैं। सुबह शाम जब जी चाहे और इसे 1-2 चम्मच खा सकते हैं। इससे गैस एसिडिटी में तुरंत आराम मिलेगा। आप इस चूर्ण को बनाकर रख लें। जब भी बादी और गैस वाली चीजें खाएं तो इसमें से 1 चम्मच चूर्ण जरूर खा लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।