1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन बढ़ाने के घरेलू उपाए, नहीं पड़ेगा डेली लाइफ स्टाइल पर कोई असर

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाए, नहीं पड़ेगा डेली लाइफ स्टाइल पर कोई असर

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Jul 13, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 10:14 pm IST

जिस तरह मोटापा और बढ़ा हुआ वजन बड़ी समस्या है उसी तरह कई लोग अपनी कम वजन होने की समस्या से परेशान हैं।

केला- India TV Hindi
केला Image Source : INSTAGRAM/ #FRUITS

जिस तरह मोटापा और बढ़ा हुआ वजन बड़ी समस्या है उसी तरह कई लोग कम वजन होने की समस्या से परेशान हैं। कम वजन होने की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते ही हैं, इसके अलावा वो कुपोषण के मरीज भी लगते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप कुछ महीनों में ही वजन को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। ये आपकी डेली लाइफस्टाइल को प्रभावित किए बिना वजन बढ़ाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय।

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाए

केला

केला
Image Source : INSTAGRAM/ #FRUITSकेला

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला। रोजाना केले का सेवन करने से वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती है बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। आप केला को दूध के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

मक्खन और घी

बटर
Image Source : INSTAGRAMबटर

मक्खन और घी में भरपूर फैट होता है। घी आपका वजन बढ़ाने में मदद करेगा क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कैलोरी दोनों ही काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसलिए यदि आप बटर या घी का सेवन करेंगे  तो आपका वजन खुद-ब-खुद बढ़ना शुरू हो जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि घी की मात्रा ज्यादा न हो।

 पीनट बटर

 पीनट बटर
Image Source : INSTAGRAM पीनट बटर

पीनट बटर से भी वजन बढ़ाया जा सकता है, इसमें हाई कैलोरी होती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। पीनट बटर को आप ब्रेड में लगाकर या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं। दो चम्मच पीनट बटर में करीब 90 कैलोरी होती है। इसलिए यह वजन बढ़ाने का अच्छा तरीका है। 

आलू खाएं

 

आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा फ्राई न हो।

 पर्याप्त नींद

 पर्याप्त नींद
Image Source : INSTAGRAM पर्याप्त नींद

नींद का भी ख्याल रखें। रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। जब  नींद लेंगे तो शरीर को आराम मिलेगा और जब आराम मिलेगा तो जो भी खाएंगे वो शरीर पर असर करेगा।

अंडा

अंडा
Image Source : INSTAGRAMअंडा

अंडे में फैट और कैलोरी काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करने से वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कच्चा अंडा ना खाएं, इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

अनार

अनार
Image Source : INSTAGRAMअनार

रोजाना अनार का जूस पीने से काफी वजन बढ़ने में मदद मिलती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।