1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज को ताकत के लिए क्या खाना चाहिए, किन चीजों को डाइट में करें शामिल

डायबिटीज के मरीज को ताकत के लिए क्या खाना चाहिए, किन चीजों को डाइट में करें शामिल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 22, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 04:50 pm IST

How To Get Energy In Diabetes: डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में लोगों को डाइट का खास ख्याय रखना चाहिए। जानिए डायबिटीज में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

Food In Diabetes - India TV Hindi
डायबिटीज में ताकत के लिए क्या खाएं Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के मरीज अक्सर शरीर में कमजोरी को लेकर परेशान रहते हैं। मधुमेह के मरीज को ज्यादा भूख लगती है और खाने के बाद भी कमजोरी और थकान दूर नहीं होती है। डायबिटीज में मरीज के शरीर का ब्लड शुगर हाई होने से कई दूसरे अंगों पर भी इसका असर पड़ता है और दूसरे अंग डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर शरीर की ताकत को कम कर देता है। डायबिटीज में शरीर में ताकत लाने के लिए और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आइये जानते हैं डायबिटीज में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के साथ शरीर को ताकतवर बनाने के लिए डायबिटीज के मरीज को लो फैटस प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और शरीर में ताकत आने लगती है।

  • प्रोटीन से भरपूर डाइट लें- डायबिटीज के मरीज को खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप चिकन, अंडा, मछली जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। आपको ऐसे प्रोटीन फूड्स खाने चाहिए जिनमें सैचुरेटेड फैट भी कम होता है। हालांकि अंडा आपको सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

  • कैल्शियम से भरपूर आहार लें- डायबिटीज के मरीज को कैल्शियम से भरपूर आहार लेना चाहिए। इसके लिए लो फैट दूध, पनीर और दही का सेवन करें। इससे शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम दोनों मिलेंगे। आपको सैचुरेटेड फैट का सेवन सीमित ही करना चाहिए, इसलिए सोयाबीन से बना टोफू खा सकते हैं।

  • नट्स और सब्जियां- डायबिटीज के मरीज को डाइट में बादाम और अखरोट शामिल करने चाहिए। इससे शरीर को विटामिन, कैल्शियम और हेल्दी फैट मिलते हैं। इसके अलावा अनाज, जूस और प्लांट बेस्ड मिल्क को भी भोजन में शामिल कर लें। डायबिटीज में ब्रोकोली, केल, पालक और गोभी खाना भी फायदेमंद माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये एक आदत बच्चों के दांतों को कीड़ा लगने और कैविटी से बचा सकती है, आप जरूर अपना लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।