1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना संक्रमण के बाद कमजोर हो रही दिमाग की नसों को कैसे रखें खुद स्वस्थ? स्वामी रामदेव से जानें आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास

कोरोना संक्रमण के बाद कमजोर हो रही दिमाग की नसों को कैसे रखें खुद स्वस्थ? स्वामी रामदेव से जानें आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 01, 2022 10:42 am IST,  Updated : Feb 01, 2022 10:46 am IST

डॉक्टर्स का मानना है कि कोरोना के बाद दिमाग की नसें कमजोर हो जाती हैं। कमजोर नसों पर ब्लड प्रेशर बढ़ने से वो फट सकती हैं।

swami ramdev - India TV Hindi
Swami Ramdev Image Source : INDIA TV

देश में तेजी से लाइफ स्टाइल की बीमारियां बढ़ रही हैं। बीपी-शुगर, हार्ट, लिवर-किडनी के रोग बढ़ रहे है। ऊपर से कोरोना की थर्ड वेव भी नई मुसीबतें पैदा कर रही है। पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान IGIMS ने सावधान किया है कि कोरोना की वजह से दिमाग की नसें फट रही हैं।

डॉक्टर्स का मानना है कि कोरोना के बाद दिमाग की नसें कमजोर हो जाती हैं। कमजोर नसों पर ब्लड प्रेशर बढ़ने से वो फट सकती हैं। इसकी बड़ी वजह रिकवरी के बाद बीपी-शुगर की प्रॉपर मॉनिटरिंग नहीं होना है। सेहत अच्छी रहे इसके लिए शरीर में हो रहे बदलावों की मॉनिटरिंग जरूरी है। ऐसे में कौन से उपाय और योगाभ्यास के जरिए हम अपनी सेहत को तंदुरुस्त रख सकते हैं? जानिए स्वामी रामदेव से।

कोरोना के लक्षण:

  • बुखार
  • खांसी
  • सीने में दर्द
  • सांस में तकलीफ
  • थकान
  • बदन दर्द
  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • सिर में दर्द
  • त्वचा में रैशेज
योग अभ्यास:

  • भुजंगासन
  • सर्वांगासन
  • योग मुद्रासन
  • शशकासन
  • मकरासन
  • विश्रामासन
  • गोमुखासन
  • उत्तानपादासन
  • ताड़ासन
  • तिर्यक ताड़ासन
  • हस्तासन
  • सेतुबंधासन
  • मंडूकासन
  • उष्ट्रासन
  • पवनमुक्तासन
  • नौकासन
  • शलभासन
  • धनुरासन

उष्ट्रासन के फायदे:

  • टखने का दर्द दूर होता है।
  • मोटापा कम होता है।
  • शरीर का पॉश्चर सुधरता है। 
  • डायजेशन अच्छा होता है।
  • हार्ट मजबूत होता है।

भुजंगासन क फायदे:

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है। 
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। 
  • तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर करता है।
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • फेफड़ों को मजबूत बनाता है।

प्राणायाम से फेफड़ों को बनाएं मजबूत:

  • अनुलोम विलोम
  • कपालभाति 
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
  • उज्जायी
  • उद्गीथ

भस्त्रिका के फायदे: 

  • नाक और सीने की समस्या दूर होती है। 
  • तनाव और चिंता दूर होती है। 
  • वजन घटाने के लिए बहुत कारगर है।
  • दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है।
  • अस्थमा के रोग को दूर करता है। 

कपालभाति के फायदे:

  • बंद सांस नली खुल जाती है। 
  • सांस का लेना आसान हो जाता है।
  • नर्व मजबूत बनते हैं।
  • शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार आता है। 

उज्जायी के फायदे:

  • दिमाग को शांत करता है।
  • शरीर में गर्माहट आती है।
  • ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।
  • दिल के रोगों में फायदेमंद है। 

कोरोना से जंग में बॉडी बनाएं फौलादी, स्वामी रामदेव से जानिए फिट रहने का बेस्ट फॉर्मूला

उद्गीथ के फायदे:

  • तनाव और चिंता दूर होती है। 
  • वजन घटाने में मदद करता है।
  • नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है।
  • मेमोरी पावर बढ़ाने में सहायक है। 

त्रिफला के लाभ:

  • इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। 
  • एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। 
  • रोज सुबह त्रिफला जूस का सेवन करें। 
  • इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। 

इम्युनिटी के लिए:

  • गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा 
  • खाने के बाद 1-1 गोली लें। 
  • खाली पेट श्वसारि वटी 1 गोली सुबह-शाम लें। 

गोल्डन मिल्क:

  • लंग्स के लिए भुना हुआ चना खाएं।
  • दूध में हल्दी डालकर उबालें। 
  • रात में सोने से पहले पिएं।
  • इम्युनिटी को बढ़ाता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।