1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी को ठीक करने का रामबाण इलाज, पथरी हो या दूसरी बीमारी, तेजी से मिलेगा फायदा

किडनी को ठीक करने का रामबाण इलाज, पथरी हो या दूसरी बीमारी, तेजी से मिलेगा फायदा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 22, 2025 07:48 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 07:48 am IST

How To Keep Kidney Healthy: शरीर को स्वस्थ रखना है तो किडनी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। किडनी हमारे शरीर में जमा गंदगी को फिल्टर कर बाहर निकालने का काम करती है। इसमें अगर जरा भी खराबी आ जाए तो मुश्किल पैदा होने लगती है। आइये जानते हैं किडनी को ठीक करने का रामबाण इलाज क्या है?

किडनी को कैसे स्वस्थ रखें- India TV Hindi
किडनी को कैसे स्वस्थ रखें Image Source : FREEPIK

शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है किडनी, जिसका आकार भले ही छोटा होता है लेकिन ये पूरे शरीर को गंदगी और हानिकारत तत्वों से बचाती है। रीढ़ की हड्डी के दोनों साइड और पसलियों के नीचे हमारी दो किडनी होती हैं। किडनी खून को साफ कर अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है। बीपी कंट्रोल करने से लेकर इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाएं रखने और रेड ब्लड सेस्स को बढ़ाने तक में मदद करती है। हालांकि आजकल गलत लाइफस्टाइल के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बेहद कम उम्र में ही लोगों की किडनी फेल होने लगी है। किडनी फंक्शन प्रभावित होने लगा है। ऐसे में किडनी को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं।

किडनी खराब होने के लक्षण

  • ब्लड यूरिया बढ़ना 
  • क्रेटिनन बढ़ना
  • यूरिन वाली जगह में दर्द
  • स्किन बेजान दिखना
  • आंखों के नीचे सूजन
  • बीपी कम ज्यादा होना
  • बहुत थकान और शरीर में सूजन
  • पेट में दर्द और सूजन बढ़ना
  • किडनी में स्टोन होना 
  • पीठ में दर्द और ऐंठन
  • पेशाब में खूब या जलन होना

किडनी को स्वस्थ बनाने के उपाय

किडनी को हेल्दी रखना है तो रोजाना सही मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीएं। खाने में जौ का इस्तेमाल करें। आप जौ का दलिया, जौ का आटा या फिर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। किडनी के लिए जौ का पानी भी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट 1-2 मूली खाने से भी किडनी को फायदा मिलता है। सर्वकल्प क्वाथ और भूमि आंवला खाएं। इससे किडनी हेल्दी होगी और बेहतर फंक्शन करेगी।

किडनी में पथरी निकालने के घरेलू उपाय

किडनी में पथरी होना आजकल बहुत आम हो गया है। पथरी का दर्द खतरनाक होता है। किडनी में पथरी होने पर आप डॉक्टर को दिखाएं। अगर पथरी का साइज बहुत छोटा है तो कुछ घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। किडनी में पथरी होने पर कुल्थी की दाल का सेवन करें। दिनभर में अधिक से अधिक पानी पिएं। डाइट में जौ और उससे बनी चीजें शामिल करें। सुबह मूली खाएं और पत्थर चट्टा के पत्तों का सेवन करें। टमाटर और बैगन से परहेज रखें। घी और तेल कम खाएं। खाने में लौकी की सब्जी और लौकी का जूस पीएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।