1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाते ही शुगर लेवल स्पीड में बढ़ने लगता है, कंट्रोल करने के लिए फौरन करें ये उपाय

खाना खाते ही शुगर लेवल स्पीड में बढ़ने लगता है, कंट्रोल करने के लिए फौरन करें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 06, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 01:07 pm IST

डायबिटीज के मरीज इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि खाना खाते ही उनका शुगर लेवल हाई होने लगता है। अगर कभी अचानक से शुगर लेवल तेजी से बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ ही घर पर कुछ उपाय भी कर सकते हैं। जिससे शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

खाने के बाद बढ़े शुगर लेवल को कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
खाने के बाद बढ़े शुगर लेवल को कैसे कंट्रोल करें Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल के कारण शुगर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उम्रदराज लोग ही नहीं आजकल बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। लोगों को बहुत कम उम्र में ही शुगर जैसी बीमारियां लग रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना शुगर लेवल चेक करते रहें। जो डायबिटीज के मरीज हैं उनका शुगर लेवल खाने के बाद अक्सर बढ़ने लगता है। कई बार अचानक ब्लड शुगर बढ़ने से लोग पैनिक में आ जाते हैं। ऐसी स्थिति अगर कभी आपके साथ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तब तक स्थिति को कंट्रोल करने के लिए घर पर भी कुछ उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे अचानक बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

खाना खाने के बाद ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?

पानी पिएं- शरीर में तेजी से ब्लड शुगर बढ़ने पर खूब पानी पीएं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा ग्लूकोज निकल जाएगा और आपका शुगर लेवल थोड़ा कम हो सकता है। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी जिसे शुगर लेवल कम होने में मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आती है। अगर आपको लगता है कि अचानक ब्लड शुगर हाई हो रहा है तो हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करते वक्त शरीर एक्स्ट्रा ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आती है।

फाइबर वाली चीजें खाएं- खाने में अगर आप हाई फाइबर फूड्स को शामिल करते हं तो इससे अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति कम पैदा होगी। फाइबर रिच चीजें खाने से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह के खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शुगर लेवल कम होता है।

करेला या जामुन का रस पीएं- आयुर्वेद में जामुन और करेला को शुगर में फायदेमंद माना गया है। ब्लड शुगर बढ़ने पर भी आप करेला या जामुन का जूस पी सकते हैं। ये जूस इंसुलिन को नियंत्रण में लाने में मदद करते हैं। हालांकि ऐसा डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।