1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! अगर आपको भी पेशाब करते समय आता है ज़्यादा झाग तो समझ लें हो सकती है ये बीमारियां

सावधान! अगर आपको भी पेशाब करते समय आता है ज़्यादा झाग तो समझ लें हो सकती है ये बीमारियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 19, 2024 12:01 am IST,  Updated : Aug 19, 2024 12:01 am IST

कई बार यूरीन में अनियमित रूप से झाग आने लगता है। इसे सामन्य न समझें यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानें आखिर यूरीन में झाग आने के क्या कारण हो सकते है।

पेशाब में झाग क्यू आता है- India TV Hindi
पेशाब में झाग क्यू आता है Image Source : SOCIAL

अक्सर लोगों को यूरिन का कलर बदल जाता है, कुछ लोगों को पेशाब में जलन होती है तो कई बार यूरीन करते समय झाग आने लगता है या फिर अनियमित रुप से आती है तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपके साथ कुछ ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये आपकी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें जिससे आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से पहले ही उससे सावधान हो जाएं। जानें आखिर यूरीन में झाग आने के क्या कारण हो सकते है।

पेशाब में झाग होने पर हो सकती हैं ये समस्याएं: 

  • हार्ट संबंधी समस्या:  पेशाब में झाग हार्ट संबंधी कई समस्याओं के कारण होता है। अगर यूरीन में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाएगी तो यह स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। 

  • प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी के समय झाग निकलता है तो यह आपको समस्या नार्मल है क्योंकि इस समय किडनी को नार्मल से ज्यादा काम करना पड़ता है। जिसके कारण यह प्रोटीन लीक आउट हो जाती है। 

  • प्रोटीन्यूरिया: जब हमारे यूरीन में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाती है। तब इसे प्रोटीन्यूरियाकहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब किडनी बेहतर तरीके से प्रोटीन फिल्टर नहीं कर पाती है। जिसके कारण यह झाग का कारण बन जाती है।

  • तनाव: अगर आप हमेशा तनाव में रहते है तो इसका कारण भी यूरीन में झाग आ सकता है। क्योंकि हमारे शरीर में एलब्यूमिक नाम क प्रोटीन बनता है। जो कि यूरीन में पाया जाता है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहेंगे तो यह बाहर निकल जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।