1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वॉक करने के लिए नहीं निकाल पा रहे समय तो अपनाएं ये टिप्स, एक दिन में पूरे हो जाएंगे दस हज़ार स्टेप्स

वॉक करने के लिए नहीं निकाल पा रहे समय तो अपनाएं ये टिप्स, एक दिन में पूरे हो जाएंगे दस हज़ार स्टेप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 28, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 04:29 pm IST

आप भी उन लोगों में से हैं जिनका शेडूयल बहुत ज़्यादा बिज़ी रहता है और आप वॉक नहीं कर पाते हैं यो तो आप इन कुछ टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप रोज़ाना कई हज़ार कदम चल सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।

Walking Tips - India TV Hindi
Walking Tips Image Source : SOCIAL

वॉक करना सेहतमंद शरीर के लिए ज़रूरी है। वॉक करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है बल्कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। हमारा ओवर ऑल हेल्थ बेहतर होता है। कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यानी वॉक आपको एक साथ सेहत से जुड़े इतने फायदे दे सकता है। वॉक से होने वाले फायदे को जानकर भी कुछ लोग इसे नहीं कर पाते हैं। दरअसल, आजकल की भगाती दौड़ती ज़िंदगी में काम का प्रेशर, घर परिवार की ज़िम्मेदारी में लोगों को वॉक करने का समय नहीं मिल पाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका शेडूयल बहुत ज़्यादा बिज़ी रहता है तो आप इन कुछ टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप रोज़ाना कई हज़ार कदम चल सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।

वॉक करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:

  • लिफ्ट की जगह करें सीढ़ियों का इस्तेमाल: अगर आप वॉक नहीं करते हैं तो आप अपने घर जाने के लिए या घर से बाहर निकलते समय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चलने उतरना एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। 

  • फोन पर बात करते समय चलें: जब भी आपको फ़ोन से बात करनी हो उस दौरान आप बैठकर बात करने की बजाय चलकर बात करें। अगर बात लम्बी चलती है तो चलकर बात करने से यह फायदा होगा की आपके स्टेप्स भी बढ़ेंगे।

  • ऑफिस में हर आधे घंटे में घूमकर आएं:  अगर आपका डेस्क वर्क है तो आप हर आधे घंटे में वॉक कर के आएं। पानी खूब पिएं ताकि बॉटल भरने के लिए आपको उठना पड़े। ऐसा करने से कई स्टेप्स आसानी से कम्प्लीट होंगे। 

  • ऑफिस जाते समय पैदल जाएं: अगर आपका ऑफिस बहुत ज़्यादा दूर नहीं है तो आप अपने ऑफिस पैदल चलकर जाएं। ऑफिस से निकलते समय घर भू वॉक क्र के जाये। ऐसा करने से आपकी वॉक भी होगी और आपको पता भी नहीं चलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।