मैं बहुत खाता हूं लेकिन मेरा वजन फिर भी नहीं बढ़ता, ये आपने कभी न कभी किसी न किसी को कहते तो जरूर सुना होगा। दुबलापन एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है इससे कई लोग परेशान भी रहते हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए लोग अनहेल्दी स्नैकिंग भी शुरू कर देते हैं। लोग अपनी डाइट में पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और तमाम अनहेल्दी ऑप्शन्स को शामिल करते हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि इसे खाने से बॉडीपर फैट तो आ जाता है लेकिन ये अनहेल्दी फैट्स होते हैं। आप बाहरे भले ही हेल्दी दिखें लेकिन अंदर से मेटाबॉलिज्म कमजोर रहता है। ऐसे में डॉ. शुभम् वात्स्य गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि दुबलेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर
वेट गेन का मतलब है कि बॉडीको जरूरत से थोड़ा ज्यादा एनर्जी की जरूरत है। लेकिन इसके लिए जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। जंक फूड आपका मसल मास नहीं बढ़ाती बल्कि पेट की चर्बी बढ़ाती है। इसके अलावा जंक फूड खाने से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी होने लगती है।
वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं
दूध के साथ दलिया
दलिया और दूध दोनों में भरपूर मात्रा में कैलोरी, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर होते हैं जो सेहतमंद तरीके से वजन और मांसपेशियां बढ़ाने में मदद करते हैं। देध के साथ दलिया मिलाकर खाने से एक बैलेंस्ट मील बन जाती है जो ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है और साथ ही ये हेल्दी फैट गेन करने का भी परफेक्ट ऑप्शन है।
केला और पीनर बटर
ये दोनों ही चीजें कैलोरी, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं, जो मसल मास गेन करने में मददगार साबित होते हैं। केला के साथ पीनट बटर मिलाने से हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम मिलता है।
पनीर, दही, लस्सी और ग्रीक योगर्ट
पनीर वेट गेन के लिए शानदार फूड माना जाता है। क्योंकि ये प्रोटीन और फैट्स दोनो देता है। फैट्स कैलोरी एड करने के लिए जरूरी होता है। वहीं दही और ग्रीक योगर्ट पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। लस्सी और छाछ भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। लेकिन रोजाना मीठी लस्सी पीने से बचना चाहिए।