1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय उठते ही उल्टी जैसा होने लगता है मन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

सुबह के समय उठते ही उल्टी जैसा होने लगता है मन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 18, 2024 07:44 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 08:28 am IST

अगर आपको सुबह उठने के बाद उल्टी जैसे महसूस हो या फिर उल्टी आए तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। चलिए, हम आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट किन कारणों से उल्टी हो सकती है।

Vomiting Nausea In Morning Empty Stomach Reason- India TV Hindi
Vomiting Nausea In Morning Empty Stomach Reason Image Source : SOCIAL

जब लोगों की तबियत खराब होती है तो उस वजह से मन ठीक नहीं लगता है और उल्टी आने लगती है। कई बार खाना नहीं पचने यानी बदहजमी की वजह से भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनको ट्रैवलिंग के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अगर आपको सुबह उठने के बाद उल्टी जैसे महसूस हो या फिर उल्टी आए ( Vomiting Nausea In Morning Empty Stomach Reason ) तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। चलिए, हम आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट किन कारणों से उल्टी हो सकती है।

इन कारणों से सुबह के समय उठते ही होती है उल्टी: These are the reasons why vomiting occurs in the morning

  • एंग्जायटी और स्ट्रेस (Anxiety And Stress): अगर आप किसी चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा चिंतित हैं या आपको कोई चीज़ बहुत ज़्यादा परेशान कर रही है और आप लगातार उसी के बारे में सोच रहे हैं तो इस वजह से भी आपको मॉर्निंग सिकनेस हो सकती है। अक्सर ज़्यादा स्ट्रेस लेने और एंग्जायटी की वजह से खाली पेट मतली और उल्टी होने लगती है।

  • लो ब्लड शुगर लेवल (Low Blood Sugar): अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तो यह भी सुबह के समय उल्टी होने का एक वजह हो सकता है। इस स्थिति में उल्टी के साथ मरीज को चक्कर भी आता है और कई दफा लोग बेहोश भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सुबह उठकर पहले कुछ जरूर खाएं।

  • माइग्रेन (Migraine):  अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस वजह से आपको सुबह के समय उल्टी और मतली का सामना करना पड़ सकता है।क्लस्टर सिरदर्द मतली का मुख्य कारण हो सकता है। बता दें भूख की वजह से लो ब्लड शुगर माइग्रेन का सिरदर्द पैदा कर सकता है। वहीं अगर आपको सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है तो इस दौरान आपको उल्टी हो सकती है।

  • डिहाइड्रेशन (Dehydration): सुबह के समय उल्टी होना डिहाइड्रेशन का एक बहुत बड़ा कारण है। अगर आपको सुबह के समय उल्टी के साथ चक्कर भी आ रहा है तो आप आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि आपकी बॉडी डिहाइड्रेशन की चपेट में न आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।