1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जिम में पसीना बहाते या एक्सरसाइज करते समय दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा

जिम में पसीना बहाते या एक्सरसाइज करते समय दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 30, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 02:33 pm IST

फिट रहने के लिए व्यायाम करना सबसे ज्यादा जरूरी है। अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए डॉक्टर रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं, लेकिन अचानक जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना कई बार दिल को खतरे में भी डाल सकता है। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण- India TV Hindi
दिल का दौरा पड़ने के लक्षण Image Source : FREEPIK

सोचिए अगर आप जिम में मेहनत कर रहे हैं। पसीना बहा रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए घंटों एक्सरसाइज कर रहे हैं और अचानक आपके दिल की धड़कन तेज हो जाए। तो क्या इसे सिर्फ एक्सरसाइज का पेन समझेंगे या ये दिल के लिए कोई चेतावनी भी हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से दिल पर दबाव पड़ने लगता है। ओवरट्रेनिंग कई बार सेहत के लिए घातक हो सकती है। डॉक्टर से जानें एक्सरसाइज करते वक्त कौन से लक्षण दिखें तो अलर्ट होने की जरूरत है? 

डॉ निमित सी शाह (कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, एमबीबीएस, एमआरसीपी, एमडी, सीसीटी कार्डियोलॉजी (यूके), सैफी अस्पताल, मुंबई) के अनुसार, ज्यादा व्यायाम के साथ आराम में कमी और रिकवरी पीरियड, कभी-कभी लोगों को गंभीर मेडिकल कंडीशन में डाल सकते हैं। फिटने के लिए एक्सरसाइज करते वक्त आपको व्यायाम की तीव्रता और सेफ्टी का क्याल रखना जरूरी है। अगर एक्सरसाइज के वक्त ऐसे लक्षण दिखाई दें तो रुक जाएं और एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

एक्सरसाइज करते वक्त ये लक्षण हार्ट से जुड़े हो सकते हैं

  1. सीने में दर्द- जब आपका शरीर सक्रिय होता है, तो सीने में दर्द, जो जकड़न, जलन या दबाव जैसा महसूस हो सकता है। सबसे आम लक्षणों में से एक है जो हार्ट से संबंधी हो सकता है।

  2. सांस लेने में तकलीफ- अक्सर चक्कर आने या सिर हल्का होने के साथ-साथ व्यायाम करते समय सांस लेने में परेशानी होना, हार्ट संबंधी समस्या की ओर संकेत कर सकता है।

  3. असामान्य थकान- अचानक से बहुत तेज थकान, विशेष रूप से जब थोड़ी सी मेहनत के बाद होती है, तो यह हार्ट संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

  4. अनियमित हार्ट बीट- फिजिकल एक्टिविटी के दौरान असामान्य रूप से हार्ट बीट बढ़ना, जो बहुत तेज या बहुत धीमी या अनियमित महसूस हो सकती है। शरीर के इन लक्षणों को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

  5. चक्कर आना- यह एक ऐसी स्थिति है जो बेहोशी के साथ होती है, जिसमें व्यक्ति फिजिकल एक्टिविटी करते समय भी खुद को अचेत या असहज महसूस करता है। इसका मतलब हार्ट में खून की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है।

  6. ठंडा पसीना आना- हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से तेज पसीना आना नॉर्मल है। लेकिन अगर बिना किसी एक्टिविटी के पसीना आ रहा है या बहुत तेज पसीना बह रहा है। ठंड जैसी महसूस हो रही है तो ये हार्ट से जुड़ा संकेत हो सकता है।

अगर शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो एक्सरसाइज करना तुरंत बंद कर दें। बिना देरी किए पास के अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इससे खतरे को कम किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।