1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह हो जाती है कब्ज, पेट नहीं होता है साफ, तो रात को सोने से पहले पी लें इस चीज का पानी

सुबह हो जाती है कब्ज, पेट नहीं होता है साफ, तो रात को सोने से पहले पी लें इस चीज का पानी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 21, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 11:27 am IST

क्या सुबह आपका भी पेट साफ नहीं हो पाता और कब्ज की समस्या से परेशान हैं। तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसा तरकीब बताने जा रहे हैं जिससे सुबह आपका पेट अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पिएं इस चीज का पानी - India TV Hindi
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पिएं इस चीज का पानी Image Source : FREEPIK

कब्ज (Constipation) एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है, जो मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण होती है। वहीं कुछ लोग सुबह पेट साफ न होने की वजह से भी काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ड्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रात को सोने से पहले सेवन करने से पेट साफ हो जाता है। 

रात को पिएं ये चीज

हम जिस पानी की बात कर रहे हैं वो है अजवाइन का पानी। रात को सोने से पहले अजवाइन का पानी पीने से सुबह पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती। इसके अलावा अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कई अन्य तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अजवाइन का पानी पीने से और क्या क्या फायदे होते हैं। 

पाचन में सुधार 

अजवाइन में थायमोल (Thymol) नामक तत्व होता है, जो गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करने में मदद करता है।यह पेट फूलने (bloating), गैस और अपच की समस्या को तुरंत दूर करता है। यह पुरानी कब्ज से राहत दिलाने में भी सहायक है।

वजन घटाने में सहायक
अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से जलती है। रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर का टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाता है। 

सर्दी-जुकाम और अस्थमा में राहत
अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करती है। यह बलगम को बाहर निकालने और बंद नाक को खोलने में असरदार है। अस्थमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

जोड़ों के दर्द में कमी
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। गठिया के मरीजों के लिए यह दर्द कम करने का एक नेचुरल तरीका है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।