1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने के साथ रोजाना खाएं ये चटनी, बनेगी चुटकियों में और बूस्ट होगी इम्यूनिटी

खाने के साथ रोजाना खाएं ये चटनी, बनेगी चुटकियों में और बूस्ट होगी इम्यूनिटी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 03:25 pm IST

बीमारियों से बचने का सिर्फ एक उपाय है और वो है इम्यूनिटी को बूस्ट करना। आज हम आपको एक ऐसी चटनी की रेसिपी बताएंगे जो न केवल स्वाद में जबरदस्त होगी बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगी।

Neem Leaves Chutney- India TV Hindi
Neem Leaves Chutney Image Source : INSTAGRAM/PIXELARA.PHOTOTGRAPHY

एक ओर जहां कोरोना लोगों को डरा रहा है तो वहीं बारिश के मौसम में भी कई बीमारियां दस्तक दे रही हैं। इन सभी बीमारियों से बचने का सिर्फ एक उपाय है और वो है इम्यूनिटी को बूस्ट करना। रोजाना खाने के साथ आप सलाद के अलावा धनिया की चटनी या फिर टमाटर की चटनी खाते होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चटनी की रेसिपी बताएंगे जो न केवल स्वाद में जबरदस्त होगी बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगी। ये चटनी नीम है। जानिए क्या है वो चटनी और क्या है इसे बनाने का तरीका। 

नीम की चटनी

नीम कई औषधीय गुणों से युक्त होता है। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। नीम की चटनी ऐसे खाना तो मनुासिब नहीं है लेकिन अगर इसमें कुछ चीजें मिला दी जाएं तो ये खाने में बेहतरीन होगी साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।

नीम की चटनी बनाने के लिए सामग्री
नीम के पत्ते
कोकम
गुड़
नमक 
जीरा

बनाने की विधि- नीम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को अच्छे सो धोएं। इसके बाद नीम के पत्तों, कोकम, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को मिक्सी में डाल दें। अब थोड़ा सा गुड़ लें। इस गुड़ को पैन में डालकर धीमी आंच पर रख दें। जैसे ही गुड़ पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इसे कटोरी में निकाल लें। अब इसी कटोरी में नीम के पत्ते वाला पेस्ट डाल दें। ये चटनी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा।

नीम की पत्तियों के फायदे 
नीम की पत्तियों का रस बनाकर सेवन करने से किडनी की समस्या दूर की जा सकती है।
नीम की कोपलों का सेवन करने से त्वचा की समस्या नहीं होती है और ये निखरी रहती है।
मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए नीम की कोपलों का सेवन फायदेमंद होता है। इस सुबह खाली पेट चबाकर खाया जा सकता है।
नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
एलर्जी को दूर करने में भी नीम की पत्तियां फायदेमंद होती हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे त्वचा पर लगा सकते हैं या गोली बनाकर सुबह-शाम खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।