1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से करना चाहते हैं इम्यूनिटी बूस्ट तो रोजाना करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, ये रहा बनाने का आसान तरीका

तेजी से करना चाहते हैं इम्यूनिटी बूस्ट तो रोजाना करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, ये रहा बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 08:07 pm IST

घर पर आसानी से बनने वाले जूस का रोजाना सेवन कर इम्यून सिस्टम को मजबूत होगी। जिससे आप हर तरह की संक्रामण बीमारियों से कोसों दूर रहेगी।

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक- India TV Hindi
इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक Image Source : INSTAGRAM/CASPORTSANDSPINE

बदलते मौसम के साथ अपनी इम्यूनिटी का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में फ्लू, सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादा होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरीके मौजूद है। ऐसे में आप हल्दी, सतंरा और अदरक के साथ एक स्पेशल जूस बना सकते हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कोई भी संक्रामक भी आपके आसपास कोई भी संक्रामक बीमारी नहीं फटकती है।

संतरा 

संतरे में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कमजोर प्रतिरक्षा के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता। इसके अलावा इसमें  एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। 

दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम

अदरक 
अदरक में औषधीय गुणों का भंडार होता है। इसके साथ ही इसमें  एनाल्जेसिक, एंटीपीयरेटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है।  अदरक सर्दी और गले की खराश को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा अदरक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

हल्दी 
हल्दी में शक्तिशाली  एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जिसमें हीलिंग गुण होते हैं। 

बारिश के मौसम में करें अदरक सहित इन चीजों के बनीं चटनी का सेवन, तेजी से होगी इम्यूनिटी बूस्ट

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 300 एमएल संतरे का जूस
  • आधा चम्मच हल्दी का पाउडर
  • आधा इंच अदरक
  • 2 चम्मच नींबू का जूस

ऐसे बनाएं ड्रिंक

हल्दी को छोड़ सभी चीजें ब्लैंडर में डालकर जूस बना लें। इसके बाद इसमें हल्दी डालकर फिर 30 सेकंड फिर चला लें। इसके बाद इसे छानकर इसका सेवन करें। 

सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण है प्याज, जानिए कैसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।