1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम

दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 06:21 pm IST

इस ड्रिंक में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने और अर्थराइटिस की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। जानिए कैसे करें सेवन।

दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम- India TV Hindi
दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYSHCOM

आज के समय में अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। जिससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। जिससे कि जल्द से जल्द आपका वजन हो जाए। लेकिन कई बार आपके अनुरूप वजन कम नहीं होता है जिसके कारण आप काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कुछ मसालों से बनकर तैयार किए ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व न केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा दिलाएगा बल्कि वजन कम करने में भी कारगर साबित होगा। इस ड्रिंक का सेवन का सेवन लगातार करने से आप एक माह में करीब 2-3 किलो वजन कम कर सकते हैं। 

वजन घटाने के लिए इस मैजिक ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए दालचीनी, छोटी इलायची, जीरा और तेज पत्ता। जहां दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेट्री सहित ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के, ब्लड शुगर कंट्रोल करने साथ-साथ वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा तेज पत्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी पाया जाता है शरीर से विषाक्त तत्वों को बार निकालने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। 

सुबह-सुबह खाली पेट नींबू के साथ यूं करें गुड़ का सेवन, पेट और कमर की चर्बी को कहें बाय

इलायची में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद करती हैं। वहीं जीरा में  मिनरल्‍स, फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन. मैंगनीज , आयरन के अलावा कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फास्‍फोरस, विटामिन सी, के, ई, बी1, बी2, बी3 भी पाया जाता है।  जो आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। 

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

एक पैन में 1 लीटर डालकर उबाल लें। उबलने लगें तो उसमें  2 तेज पत्ता, दालचीनी के 2-3 टुकड़े, एक चम्मच जीरा और 2 छोटी इलायची डालकर किसी ढक्कन से ढककर धीमी आंच में कम से कम 15 मिनट उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। 

ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, काफी हद तक मिलेगी राहत

ऐसे करें सेवन

इस ड्रिंक का सेवन दिन में 3 बार करना है। सबसे पहले सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके बाद लंच औैर डिनर के आधा घंटे बाद गुनगुना करके इसका सेवन करें। अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं हैं तो आप एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं।  

घर में है चीटियों का बसेरा तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।