1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या केला खाने से यूरिक एसिड कम होता है? जानें विटामिन सी से भरपूर इस फल को कब खाएं

क्या केला खाने से यूरिक एसिड कम होता है? जानें विटामिन सी से भरपूर इस फल को कब खाएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 28, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 02:24 pm IST

यूरिक एसिड में केला: यूरिक एसिड की समस्या में केला खाना, सेहत के लिहाज से कैसे फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

banana_in_uric_acid- India TV Hindi
banana_in_uric_acid Image Source : FREEPIK

यूरिक एसिड में केला: जब आप प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे वेस्ट प्रोडक्ट के रूप में प्यूरिन निकलता है। ये प्यूरिन, हड्डियों में पथरी के रूप में जमा होने लगता है और एक गैप क्रिएट करने लगता है। ये गैप गाउट की समस्या कहलाती है। ये कई बार सूजन की वजह से दर्दनाक हो जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ फूड्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जैसे कि केला (banana for uric acid in hindi) पर सवाल ये है कि केला खा सकते हैं या नहीं?

क्या केला खाने से यूरिक एसिड कम होता है-banana for uric acid in hindi

1. लो प्यूरिन फूड है केला

यूरिक एसिड में केला (banana for uric acid) खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये लो प्यूरिन वाला फूड है यूरिक एसिड नहीं बढ़ाता है। इसके अलावा गाउट में प्यूरिन के क्रिस्टल को पिघलाने की भी जरुरत होती है, जिसमें केले का सेवन फायदेमंद है।

uric_acid
Image Source : FREEPIKuric_acid
 

शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है इन बीजों का सेवन, धमनियों को स्वस्थ रखने में भी मददगार

2. विटामिन सी से भरपूर है केला

विटामिन सी से भरपूर केला, प्यूरिन के पथरी को पिघलाने में मददगार है। ये गाउट के सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है जिससे इस दर्द में राहत महसूस होती है। साथ ही ये शरीर में और यूरिक एसिड को जमने से रोकता है। 

3. फाइबर से भरपूर है केला

केला फाइबर से भरपूर फूड है। ये फाइबर प्रोटीन पचाने में तेजी लाता है है और प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है। ये प्रोटीन से निकलने वाले प्यूरिन को पचाता है और यूरिक की समस्या को कम करने में मददगार है। 

कोरोना से जुड़ी मौतों पर आई बड़ी जानकारी, WHO ने कहा-खुश हों पर ज्यादा नहीं

यूरिक एसिड के मरीज केला कब और कैसे खाएं-How to eat banana in uric acid

यूरिक एसिड के मरीज दोपहर के खाने के बाद केला खाएं। आपको करना ये है कि बस आधा केला लें और इसमें कला नमक लगा लें। इसके बाद इसे खाएं। ये आपके पाचन तंत्र को तेज करके प्रोटीन मेटाबोलिज्म को सही करेगा और यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकेगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।