Sunflower Seeds for cholesterol: सूरजमूखी के बीजों में कई ऐसे प्रकार के खनिज होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं। इन बीजों की खास बात ये है कि इसमें कुछ हेल्दी ऑयल होते हैं जो कि आर्टरी वाले ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। तो, दूसरा इसमें कुछ फाइबर होते हैं जो कि खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को सोखकर नसों और धमनियों को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए सूरजमुखी के बीजों के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
जिंक से भरपूर है सूरजमुखी के बीज, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) को करने में मददगार है। दरअसल, जिंक की खास बात ये है कि ये पहले तो आपके शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल ( HDL cholesterol) बढ़ाने में भी मदद करता है।
फाइबर से भरपूर सूरजमुखी के बीजों को खाना, आपके खून से बैड कोलेस्ट्रॉल को सोखने में मददगार है। ये आपकी धमनियों के रास्ते को आरामदेह बनाता है जिससे बीपी हाई नहीं होता और दिल हेल्दी रहता है।

हेल्दी ऑयल आपकी धमनियों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। दरअसल, इसका ओमेगा-3 आपकी धमनियों की दीवारों को स्वस्थ रखता है और इनके काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों को भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप सूरजमुखी के बीजों को भून कर भी खा सकते हैं जो कि आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इसके अलावा आप इन बीजों का पाउडर बनाकर भी पानी मे घोलकर इसका सेवन कर सकते हैं।
संपादक की पसंद