1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर में बेसन खा सकते हैं क्या? जानें इस टॉप गूगल सवाल का सटीक जवाब, डायबिटीज मरीज भी हो जाएंगे खुश

शुगर में बेसन खा सकते हैं क्या? जानें इस टॉप गूगल सवाल का सटीक जवाब, डायबिटीज मरीज भी हो जाएंगे खुश

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 02, 2023 07:22 am IST,  Updated : May 02, 2023 07:23 am IST

शुगर में बेसन: डायबिटीज के मरीजों को हर चीज सोच कर खानी चाहिए। ऐसे में बेसन खाना (besan in diabetes) कितना सही है, जानते हैं।

besan_in_diabetes- India TV Hindi
besan_in_diabetes Image Source : FREEPIK

शुगर में बेसन: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि हर छोटी बड़ी गलती आपके शुगर स्पाइक का कारण बन सकती है। ऐसे में फल और सब्जियों की तो हम बात करते रहते हैं पर आज हम बात बेसन (besan in diabetes) की करेंगे। दरअसल, डायबिटीज में बेसन को लेकर एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। ऐसे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइट एक्सपर्ट अश्वनी एक.कुमार से बात की जिन्होंने इस बारे में सही जानकारी दी।

शुगर में बेसन खा सकते हैं क्या-Does besan have sugar in hindi

डाइट एक्सपर्ट अश्वनी एक.कुमार बताती हैं कि चने को पीसकर बनाया बेसन कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। जहां चने का जीआई इंडेक्स (GI Index) सिर्फ 6 है तो, इससे बने बेसन का जीआई इंडेक्स 10 है। तो, इस लिहाज से डायबिटीज में बेसन खाना नुकसानदेह नहीं है।

खाने से पहले रातभर पानी में जरूर भिगोएं ये 5 चीजें, नुकसानों से होगा बचाव और पाएंगे कई फायदे

डायबिटीज में बेसन कब हो जाता है नुकसानदेह? 

डायबिटीज में बेसन का स्नैक्स (besan high in sugar) खाना कई मामलों में नुकसानदेह भी हो सकता है। खासकर कि जब आप  बेसन से बने स्नैक्स खाएंगे जैसे पकोड़े और बेसन भजिया। इन सबका जीआई इंडेक्स तुरंत बढ़ जाता है और ये 28-35 होता है, शुगर स्पाइक को तुरंत बढ़ाता है। इसलिए, ऐसे बेसन खाने से बचें।

diabetes
Image Source : FREEPIKdiabetes

गर्मियों में रह-रह कर परेशान करती हैं ये समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें उपाय

डायबिटीज में बेसन का कैसे करें सेवन-How to eat besan in diabetes in hindi

डायबिटीज में पहले तो घर का बना बेसन खाएं। कोशिश करें कि खुद भूना चना लेकर इसका बेसन बनाएं और इसे पूरी तरह से न पीसें। बल्कि, थोड़ा दरदरा सा रखें। इसके अलावा आप बेसन का स्नैक्स न खा कर बेसन की रोटी (besan ki roti)  खा सकते हैं। जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। तो, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो बेसन के पकोड़े नहीं बल्कि, आप बेसन की रोटी खाएं। ये आपका शुगर स्पाइक कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज के दूसरे लक्षणों को भी करने में मदद करेगी, जिससे आपको शुगर कंट्रोल में रहेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।