1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. काले चने से कम नहीं है हरा चना, जानें सेहत के लिए इसे खाने की 4 बड़ी वजह

काले चने से कम नहीं है हरा चना, जानें सेहत के लिए इसे खाने की 4 बड़ी वजह

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 28, 2023 08:00 am IST,  Updated : Feb 28, 2023 08:00 am IST

हरे चने के फायदे: काले चने से ज्यादा सेहत के लिए हरा चना खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये मांसपेशियों बनाने के साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है।

Hara chana benefits- India TV Hindi
Hara chana benefits Image Source : FREEPIK

हरे चने के फायदे: हरा चना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में फाइबर से भरपूर है जो कि पेट के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। लेकिन, सबसे ज्यादा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इसके अलावा ये आंखों की सेहत के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं विस्तार से इसे खाने के फायदे के बारे में।

हरे चने के फायदे-Hara chana benefits in hindi

1. प्रोटीन से भरपूर

हरे चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं जो कि हड्डियों को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ, शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। तो, अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपको हरे चने को खाना चाहिए।

पेट में सुई की तरह दर्द हो सकता है इन 4 गंभीर बीमारियों का संकेत

 

2. विटामिन ए से भरपूर

हरा चना विटामिन ए और सी का एक समृद्ध स्रोत है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ ब्रेन सेल्स के काम काज को भी हेल्दी रखने में मददगार है। 

3. फोलेट से भरपूर

हरे चने में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है। ये विटामिन बी9 से भरपूर होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और चिंता और अवसाद को कम करने में मददगार है। साथ ही ये महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Hara chana
Image Source : FREEPIKHara chana

खाली पेट खट्टा खाने से लेकर गलत समय में दूध पीने तक, जानें बार बार एसिडिटी होने के 4 कारण

4. वजन घटाने में मददगार

 हरा चना फाइबर का पावरहाउस है। उच्च फाइबर भूख कंट्रोल करने में मददगार है। यह आपको अधिक समय तक भरा रखता है। साथ ही ये फाइबर और प्रोटीन जैसी चीजों के भी भरपूर है जो कि वेट लॉस में तेजी से आपकी मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।