1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसे करें जामुन का सेवन, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसे करें जामुन का सेवन, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 01:30 pm IST

जामुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ आंखों को हेल्दी रखने के साथ रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसे करें जामुन का सेवन, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा- India TV Hindi
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसे करें जामुन का सेवन, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा Image Source : INSTAGRAM/FOODCASAM

कोरोना काल में आंखों संबंधी कई समस्याएं तेजी से बढ़ गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना लॉकडाउन में 28 करोड़ लोगों की नजर कमजोर हो गई है।  दिन में 6 घंटे से अधिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से आंखों संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें 10-15 साल के बच्चे अधिक शिकार है। 

आंखों को हेल्दी रखने और आंखों संबंधी हर समस्या से निजात पाने के लिए आप कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू  चीजों का सेवन आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।  

खूब खाते हैं पनीर तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

स्वामी रामदेव के अनुसार जामुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ आंखों को हेल्दी रखने के साथ रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। बस रोजाना इस तरह इसका सेवन करे। कुछ ही दिनों में असर नजर आ जाएगा। 

जामुन विटामिन सी,  कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैरोटीन  और आयरन उच्चा मात्रा में होता है जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं चुकंदर, गाजर और अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों को हेल्दी रखने के साथ रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बनाएं ये ड्रिंक

सामग्री

  1. जामुन
  2. अनार
  3. चुकंदर
  4. गाजर

कोरोना काल में कमजोर हुई नज़र, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे पॉवर योग से हटाएं आंखों का चश्मा

ऐसे बनाएं हर्बल ड्रिंक

इन सभी चीजों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर ग्राइंडर में डाल दें और इसके बाद इसे छानकर या ऐसे ही सेवन करे। 

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये होममेड ड्रिंक, नैचुरल तरीके से पाएं फ्लैट टमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।