1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ती उम्र में सिर्फ वॉक से काम नहीं चलेगा, मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जरूर करें ये काम

बढ़ती उम्र में सिर्फ वॉक से काम नहीं चलेगा, मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जरूर करें ये काम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 16, 2025 07:57 am IST,  Updated : Jul 16, 2025 07:57 am IST

Exercise For Strong Muscles: उम्र बढ़ने पर सिर्फ वॉक करना ही काफी नहीं है। आपको अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने पर भी काम करना चाहिए। मसल्स को स्ट्रॉंग बनाने के लिए रोजाना कुछ एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को रुटीन में शामिल करें।

मांसपेशियों को मजबूत कैसे बनाएं- India TV Hindi
मांसपेशियों को मजबूत कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

बढ़ती उम्र में मांसपेशियां अपने आप कमजोर पड़ने लगती हैं। जबकि शरीर के वजन का 60 प्रतिशत पार्ट मसल्स होती हैं। हमारी डेली लाइफ में होने वाली सभी एक्टिविटी को करने के लिए मसल्स की मजबूती चाहिए। लंबे समय तक बैठना, कुछ पकड़ना, खोलना यहां तक कि चलने-फिरने के लिए मांसपेशियों का मजबूत होना जरूरी है। 35 से 40 की उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। ये शरीर की नेचुरल प्रक्रिया है लेकिन आप चाहें तो इसे धीमा कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है 35 के बाद आपको सिर्फ वॉक नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी मसल्स को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए। आइये जानते हैं मसल्स को मजबूत बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें और क्या डाइट में शामिल करें?

कैसे पता चलेगा मसल्स कमजोर हैं?

अगर आप जमीन पर पालथी मारकर बैठे हैं और बिना सपोर्ट के उठ पा रहे हैं तो आपकी मांसपेशियां अभी ठीक है। कुर्सी पर 1 घंटे बैठे रहने पर भी कमर दर्द नहीं हो रहा है तो मसल्स की हालत फिलहाल ठीक है। हालांकि किसी दूसरे हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। अगर आपकी ग्रिपिंग खराब हो रही है। कंधे और हाथ में लगादार दर्द बना रहता है। घुटनों में दर्द होने लगा है तो मसझ लें मांसपेशियों में कमजोरी आने लगी है।

मसल्स को मजबूत कैसे बनाएं

हमारे शरीर में सैकड़ों मांसपेशियां होती हैं। ये मांसपेशियां हड्डियों में कुशन का काम करती हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको सिर्फ वॉक नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही रोजाना आधा घंटे की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए वेट उठाने वाली एक्सरसाइज करें। वेट ट्रेनिंग से मांसपेशियों में मजबूती आएगी। आप डंबल करें, पुशअप्स करें, वेट के साथ स्क्वाट्स करें, प्लैंक करें, रोड से एक्सरसाइज करें, बर्पीज करें। इन एक्सरसाइज से आपकी मसल्स मजबूत होंगी। 

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन बी12, विटामिन बी3 और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें। हफ्ते में 4-5 दिन कैल्शियम से भरपूर भोजन लें। प्रोटीन और विटामिन बी की कमी को हर रोज पूरा करें। बढ़ती उम्र में अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।