1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अमृत समान है चक्र फूल का पानी, इम्यूनिटी से लेकर रिंकल्स दूर करने तक में है रामबाण, जानें फायदे

अमृत समान है चक्र फूल का पानी, इम्यूनिटी से लेकर रिंकल्स दूर करने तक में है रामबाण, जानें फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 14, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 12:33 pm IST

चक्र फूल सिर्फ गरम मसाले का हिस्सा नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में इसे गुणों की खान माना गया है। इसका पानी स्वास्थ्य के लिए किसी "अमृत" से कम नहीं है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

अमृत समान है चक्र फूल का पानी- India TV Hindi
अमृत समान है चक्र फूल का पानी Image Source : FREEPIK

चक्र फूल का इस्तेमाल गरम मसाले के तौर पर किया जाता है। इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए साबूत और पीसकर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसे अंग्रेजी में स्टार एनीज कहा जाता है। ये सिर्फ गरम मसाला नहीं बल्कि  औषधि गुणों की खान है। इसमें विटामिन ए, सी, क्वेरसेटिन, एनेथोल, शिकिमिक एसिड, लाइमोनीनी, गैलिक एसिड और थाइमोल होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे पानी में उबालकर पीना अमृत समान होता है। चक्रफूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं चक्रफूल का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

चक्रफूल का पानी पीने के फायदे -  Star Anise Water Benefits 

जोड़ों के दर्द के लिए 

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो चक्रफूल का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। चक्रफूल में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर या जोड़ों की सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसका संतुलित मात्रा और नियमित रूप से सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन में जल्द आराम मिल सकता है। 

इम्यूनिटी
चक्रफूल के पानी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। चक्रफूल के पानी का सेवन करने से फ्लू, मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहता है। 

पेट के लिए 
चक्रफूल का पानी पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चक्रफूल का पानी पाचन क्रिया को सुधारता है और गैस, अचप जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप चक्रफूल का पानी पी सकते हैं।

उम्र बढ़ने के लक्षण 
चक्रफूल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं। इसमें विटामिन ए और सी पाया जाता है जो त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे रिंकल्स, फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार साबित होता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।