1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कस्तूरी हल्दी के फायदे, नॉर्मल हल्दी से कितनी अलग होती है, कैसी दिखती है और क्या इस्तेमाल है?

कस्तूरी हल्दी के फायदे, नॉर्मल हल्दी से कितनी अलग होती है, कैसी दिखती है और क्या इस्तेमाल है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 12, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 06:02 pm IST

Kasturi Haldi Ke Fayade: हल्दी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं किया जाता बल्कि त्वचा को सुंदर बनाने से लेकर कई बीमारियों को दूर भगाने तक के लिए उपयोग की जाती है। इसमें कस्तूरी हल्दी को और भी फायदेमंद माना जाता है। जानिए कैसी होती है कस्तूरी हल्दी।

कस्तूरी हल्दी के फायदे- India TV Hindi
कस्तूरी हल्दी के फायदे Image Source : FREEPIK

इन दिनों कच्ची हल्दी का सीजन है। शरीर को स्वस्थ रखने, रोगों से लड़ने और सूजन को घटाने के लिए हल्दी डाइट में जरूर शामिल करें। खासतौर से कच्ची हल्दी खाना फायदेमंद माना जाता है। हल्दी के भी दो प्रकार होते हैं। एक नॉर्मल हल्दी जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है ये पीले रंग की होती है। वहीं दूसरी हल्दी को कस्तूरी हल्दी कहते हैं। इसे जंगली हल्दी भी कहा जाता है। दोनों के गुण काफी मिलते जुलते हैं लेकिन उगाने का तरीका अलग है। दवाओं ओर त्वचा के लिए ज्यादातर जंगली हल्दी यानि कस्तूरी हल्दी का उपयोग किया जाता है। जानिए कैसी होती है कस्तूरी हल्दी और इसके क्या फायदे हैं?

कैसी होती है कस्तूरी हल्दी 

नॉर्मल हल्दी की खेती की जाती है लेकिन कस्तूरी हल्दी जंगली हल्दी होती है। ये दक्षिण एशियाई जंगलों में होती है। ये नेचुरली उगती है और इसकी कोई खेती नहीं की जाती। स्थानीय लोग इसे अपने उपयोग के लिए इकट्ठा करते हैं। इसमें मिट्टी का स्वाद और रंग काफी गहरा होता है। कस्तूरी हल्दी में पीला रंग नहीं होता है। ये जब कच्ची होती है तो काटने पर अंदर से हल्की बैंगनी सी दिखती है। जंगली हल्दी में कर्क्यूमिन का लेवल काफी हाई होता है। जिससे इसके फायदे अधिक होते हैं।

कस्तूरी हल्दी का उपयोग

कस्तूरी हल्दी का उपयोग ज्यादातर स्किन से जुड़े कॉस्मेटिक्स में किया जाता है। कस्तूरी हल्दी की खासियत ये है कि इससे स्किन को काफी फायदे मिलते हैं। कस्तूरी हल्दी त्वचा पर कोमल बनाने, रंग साफ करने, मुंहासों को कम करने, दाग-धब्बों को दूर करने और नेचुरली शाइन देने का काम करती है। 

कस्तूरी हल्दी के फायदे

सूजन घटाने में असरदार- कस्तूरी हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। कस्तूरी हल्दी की रासायनिक संरचना में आवश्यक तेलों और करक्यूमिन जैसे बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं जो इसे एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर बनाते हैं। 

झाईं दूर करे- पिंगमेटशन को दूर करने के लिए कस्तूरी हल्दी का उपयोग अच्छा माना गया है। इसके लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी में थोड़ा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है और रंग साफ होगा। दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।

डार्क सर्कल हटाए- खीरे के रस को कस्तूरी हल्दी के साथ मिलाएं और हर रात आंखों के नीचे लगाएं। थकी आंखों की देखभाल के साथ-साथ काले घेरे बहुत कम हो जाएंगे।

एंटी एजिंग का काम करती है- कस्तूरी हल्दी का उपयोग चेहरे पर एंटी एजिंग का काम करता है। इसे लगाने से स्किन फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचती है। स्किन ग्लोइंग और शाइनी बन जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।