1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नीम की पत्तियों का सेवन शरीर को रखता है बीमारियों से दूर, स्वामी रामदेव से जानिए इसके लाभ

नीम की पत्तियों का सेवन शरीर को रखता है बीमारियों से दूर, स्वामी रामदेव से जानिए इसके लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 01:59 pm IST

नीम की पत्तियों का सेवन आपकी त्वचा से लेकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। स्वामी रामदेव से जानिए इसके लाभ।

नीम के पेड़ में कई गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियां (Neem Leaves) औषधि की तरह काम करती हैं। नीम की पत्तियों का सेवन करके त्वचा से लेकर किडनी की समस्या को दूर किया जा सकता है। स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार नीम की कोपलें भी औषधि की तरह काम करती हैं। तो आइए आपको नीम की कोपलों के फायदों के बारे में बताते हैं।

स्वामी रामदेव से जानिए कपालभाति के फायदे, जो आपको हार्ट ब्लॉकेज सहित इन बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

नीम की पत्तियों के फायदे (Benefits of Neem)

  • नीम की पत्तियों का रस बनाकर सेवन करने से किडनी की समस्या दूर की जा सकती है।
  • नीम की कोपलों का सेवन करने से त्वचा की समस्या नहीं होती है और ये निखरी रहती है।
  • मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए नीम की कोपलों का सेवन फायदेमंद होता है। इस सुबह खाली पेट चबाकर खाया जा सकता है।
  • नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
  • एलर्जी को दूर करने में भी नीम की पत्तियां फायदेमंद होती हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे त्वचा पर लगा सकते हैं या गोली बनाकर सुबह-शाम खा सकते हैं।

कोरोना वायरस से लड़ने का रामबाण इलाज है डीप ब्रीदिंग, स्वामी रामदेव से जानिए करने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।