1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वामी रामदेव से जानिए कपालभाति के फायदे, जो आपको हार्ट ब्लॉकेज सहित इन बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

स्वामी रामदेव से जानिए कपालभाति के फायदे, जो आपको हार्ट ब्लॉकेज सहित इन बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2020 12:08 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 01:27 pm IST

नियमित रुप से कपालभाति करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए कपालभाति के फायदों के बारे में।

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से दूर रखने के लिए आपके इम्युन सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरुरी होता है। इम्युन सिस्टम के मजबूत होने से आप किसी भी इंफेक्शन या वायरस की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं। इम्युन सिस्टम को बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छा और आसान उपाय प्राणायाम करना है। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ आते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार कपालभाति का रोजाना अभ्यास आपको हार्ट ब्लॉकेज सहित कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। तो आइए आपको कपालभाति के फायदों के बारे में बताते हैं।

किडनी और लिवर की बीमारियों को इन योगासनों और घरेलू उपायों से किया जा सकता है दूर, स्वामी रामदेव से जानिए इनके बारे में

कपालभाति के फायदे (Benefits of Kapalbhati)

  • रोजाना सुबह शाम कपालभाति करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • मन को शांत रखता है।
  • थायराइड की समस्या दूर से निजात दिलाता है।
  • सिगरेट की लत से छुड़ाने में मददगार है कपालभाति।
  • जिन लोगों को सिगरेट पीने की लत हो जाती है तो उनके फेफड़े ब्लॉक हो जाते हैं। कपालभाति की मदद से फेफड़े की ब्लॉकेज को सही कर सकता है।
  • कपालभाति से क्रॉनिक लिवर, क्रॉनिक किडनी और फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।
  • हैपेटाइटिस की समस्या को भी कपालभाति दूर करने में मददगार है।

इस योगासन और घरेलू उपाय से कुछ ही दिनों में पाएं पीलिया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।