1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी और लिवर की बीमारियों को इन योगासनों और घरेलू उपायों से किया जा सकता है दूर, स्वामी रामदेव से जानिए इनके बारे में

किडनी और लिवर की बीमारियों को इन योगासनों और घरेलू उपायों से किया जा सकता है दूर, स्वामी रामदेव से जानिए इनके बारे में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2020 09:40 am IST,  Updated : Apr 18, 2020 01:29 pm IST

स्वामा रामदेव के अनुसार किडनी और लिवर की समस्या को प्राणायाम और कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है।

किडनी और लिवर की समस्या से कई लोगो परेशान रहते हैं। किडनी और लिवर की बीमारी आपके शरीर को कमजोर बना देती है। स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार क्रॉनिक लीवर और किडनी की समस्या को योगाभ्यास और कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है।

योगासन (Yoga Asanas)

किडनी और लिवर दोनों के लिए ही प्राणायम बहुत फायदेमंद होता है। इन पंच आसनों की मदद से इन क्रॉनिक बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

  • भ्रस्त्रिका
  • कपालभाति
  • अनुलोम-विलोम
  • भ्रामरी
  • उद्गीथ

इस योगासन और घरेलू उपाय से कुछ ही दिनों में पाएं पीलिया से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज

किडनी (Kidney) की समस्या के लिए घरेलू उपाय

किडनी की समस्या को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का रस पिएं और शाम को नीम के पत्तों का रस पिएं। इसके अलावा नीम की कोपलों को रोजाना सेवन करना आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखता है।

इन योगासनों से डायबिटीज और ब्लड शुगर को आसानी से करें कंट्रोल, स्वामी रामदेव से जानें तरीका

लिवर (Liver) की समस्या दूर करने घरेलू उपाय

लिवर की समस्या के रोगियों के लिए अनार बहुत फायदेमंद होता है। उन्हें दिन में तीन बार थोड़ा-थोड़ा अनार खाना चाहिए। इसके साथ ही सेब, पपीता और मुनक्का सेवन जरुर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।