1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वामी रामदेव से जानिए पेट की चर्बी और वजन कम करने का सबसे फास्ट फॉर्मूला

स्वामी रामदेव से जानिए पेट की चर्बी और वजन कम करने का सबसे फास्ट फॉर्मूला

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 06, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 01:59 pm IST

स्वामी रामदेव के अनुसार जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म अच्छा नहीं होता है उन्हें मोटापा जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं।

swami ramdev- India TV Hindi
swami ramdev Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भुजंगासन मोटापा कम करने में सहायक
  • अर्द्ध हलासन मोटापा कम करने में कारगर

लोगों के बढ़ते वजन को रोकने के लिए कई देश लगातार कोशिश करते आ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद मॉर्डन लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से दुनिया में 200 करोड़ से ज़्यादा लोग ओवरवेट हैं। जिसमें  80 करोड़ लोग ओबेसिटी का शिकार हैं। 2016 में ये आंकड़ा 65 करोड़ था। अकेले भारत में साढ़े 13 करोड़ से ज़्यादा लोग बढ़ते वज़न से परेशान हैं। मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे डायबिटीज, हाई बीपी, बैक पेन, ज्वॉइंट्स पेन, हार्ट डिजीज का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। एक स्टडी के मुताबिक कोरोना काल में ओबेसिटी के शिकार लोगों में डायबिटीज तेजी से बढ़ा है। 

बच्चों के लिए तो ये और भी खतरनाक है। अमेरिका की वेरमॉन्ट यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट की माने तो ओबेसिटी से बच्चों की मेमोरी पर गहरा असर पड़ता है। उनके सोचने और फैसले लेने की क्षमता कमजोर होती है। गौर करने वाली बात ये है कि बच्चों के ओवरवेट होने में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।  इसलिए मोटापे को वक्त रहते कंट्रोल करना करना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग वेट लॉस करने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन उसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। 

स्वामी रामदेव के अनुसार जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म अच्छा नहीं होता है उन्हें मोटापा जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं।  योग के द्वारा आप अपने शरीर को हैल्दी रखने के साथ-साथ पेट की चर्बी और वजन कम करने में भी मदद करता हैं। इसलिए आप वजन कम करने के लिए जिम जाते हैं लेकिन योगासन और अच्छी डाइट के द्वारा आप आसानी से घर में ही अपना वजन कम कर सकते हैं। 

वजन कम करने के योगासन

  • यौगिक जॉगिंग
  • मोटापा कम करने में करे मदद
  • शरीर का फैट कम करे
  • जांघ की मांसपेशियों को करे मजबूत
  • शरीर को फिट और सुडौल बनाए
  • शरीर को ऊर्जावान बनाए
  • सभी अंगों को करे एक्टिव

तिर्यक ताड़ासन

  • शरीर का मोटापा करे कम
  • शरीर को ऊर्जावान बनाए
  • हाई बीपी को करे कंट्रोल
  • मन को शांत रखने में करे मदद
  • भूलने की बीमारी मदद करे
  • कद बढ़ाने में मददगार
  • दिमागी थकान को दूर भगाए

त्रिकोणासन

  • पाचन प्रणाली को रखे ठीक
  • वजन कम करने में मददगार
  • मांसपेशियों में करे खिंचाव
  • जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  • जांघ और कंधों को बनाए मजबूत
  • पाचन प्रणाली ठीक रहती है
  • एसिडिटी से छुटकारा मिलता है
  • चिंता, तनाव, कमर और पीठ का दर्द गायब हो जाता है

कोणासन

  • शरीर में मौजूद एक्ट्रा फैट सेल्स ऊर्जा में परिवर्तित करे
  • वजन करे कम 
  • मांसपेशियों तो बनाए मजबूत

चक्की आसन

  • अच्छी नींद दिलाए
  • पेट और पीठ को रखे फिट
  • जोड़ो को दर्द को करे कम
  • पेट की चर्बी को करे कम
  • पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी 
  • शरीर को बेहतर बनाने में मदद करता है
  • रीढ़, कंधे और बाजुओं को लचीला बनाना है 

भुजंगासन 

  • मोटापा कम करने में सहायक
  • फेफड़ो और कंधों को करे स्ट्रेच
  • तनाव और डिप्रेशन से दिलाए निजात
  • नशे की लत से दिलाए निजात
  • गर्दन की मांसपेशियों में करे खिंचाव

शलभासन

  • खून को करे साफ
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाए
  • हाथो और कंधों को रखे मजबूत

अर्द्ध हलासन

  • मोटापा कम करने में कारगर
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • खाना पचाने में असरदार
  • एसिडिटी में आराम दिलाता है

सर्वांगासन

  • बच्चों की मिमोरी शॉर्प होगी
  • बच्चों के आंखों को रखे स्वस्थ
  • बालों को रखें हेल्दी
  • वजन कम करने में फायदेमंद
  • ब्लड सर्कुलेशन को करे ठीक

हलासन

  • थायराइड से दिलाए छुटकारा
  • बच्चों की भुजाओं को मजबूत करे
  • शरीर के फैट को करे कम
  • लंबाई बढ़ाने में मददगार
  • वजन घटाने में कारगर
  • पाचन तंत्र सही रखे

द्विचक्रिकासन 

  • मोटापा घटाने में मददगार
  • बढ़े पेट को सुडौल बनाता है
  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • कमर दर्द में आराम मिलता है

वजन कम करने के लिए प्राणायाम

योगासन के साथ-साथ प्राणायाम करना बहुत जरूरी है। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। 

  • कपालभाति
  • भस्त्रिका
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • थायराइड की समस्या है तो सिंहासन करे

वजन कम करने के लिए डाइट प्लान

  • सुबह उठकर आंवला, एलोवेरा और गिलोय का जूस का सेवन करे।
  • गिलोय घनवटी सुबह और शाम खाली पेट लें।
  • मेधोहर वटी खाने के बाद 2-2 गोली लें।
  • लौकी का जूस और लौकी का सूप पिएं। लौकी का सूप बनाने के लिए लौकी को छोटे-छोटे पीस में काटकर कढ़ाई में डाल दें। थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें। पक जाने के बाद ग्राइंडर में डालकर पी लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करे। वहीं लौकी के जूस के लिए लौकी, अदरक, हरा पुदीना, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर जूस बनाकर सेवन करे। 
  • सुबह-सुबह गौधन अर्क 25 से 50 एमएल का सेवन करे।
  • सुबह -सुबह गर्म पानी में नींबू, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच अदरक का रस डालकर पिएं।
  • अनाज, मीठा, नमक और ऑयली चीजें का सेवन न करे। 
  • हरण, बहेडा, आवंला को को दरदरा पीसकर त्रिफला बना लें। रात को सोने से पहले थोड़ा सा पानी में भिगो दें। दूसरे दिन सुबह पानी में उबालकर इसका सेवन करे। 
  • नौ अनाज से बना हुए आटा का सेवन करे। 
  • दलिया का सेवन करे।
  • सुबह खाली पेट वर्जिन नारियल तेल का सेवन करना चाहिए। 
  • मोटापा कम करने के लिए फ्राई पनीर काफी फायदेमंद है। इसके लिए पनीर को टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करे। गर्म हो जाने के बाद इसमें हींग, जीरा डाल दें। इसके बाद पीनर और सेंधा नमक डालकर सेवन करे। 
  • ऑयल वाली सब्जी के बदले उबली हुई सब्जियां खाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसमें आप गाजर, परवल, मटर, तरोई, गोभी आदि का सेवन कर सकते हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।