1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज रोगियों पर कोरोना का रिस्क हाई, स्वामी रामदेव से जानिए अचूक उपाय और जरूरी योगाभ्यास

डायबिटीज रोगियों पर कोरोना का रिस्क हाई, स्वामी रामदेव से जानिए अचूक उपाय और जरूरी योगाभ्यास

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 18, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Jan 19, 2022 09:37 am IST

जानिए स्वामी रामदेव से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगासन, प्राणायाम और घरेलू उपायों के बारे में साथ ही जानिए खाने-पीने का सही समय क्या होना चाहिए?

जानिए स्वामी रामदेव से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगासन- India TV Hindi
जानिए स्वामी रामदेव से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगासन Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नौकासन से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है।
  • भुजंगासन तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है।
  • शलभासन से आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं।

अगर आप सही समय पर ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। एक नई स्टडी के मुताबिक एक सही समय पर डाइट लेने से डायबिटीज होने की संभावना ना के बराबर होती है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह देर से ब्रेकफास्ट करने वालों के मुकाबले सुबह साढ़े आठ बजे से पहले ब्रेकफास्ट करने वालों में ब्लड शुगर का लेवल और इंसुलिन रेजिस्टेंस बहुत कम पाया गया। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ब्रेकफास्ट करने वालों में ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस बहुत बढ़ा हुआ मिला। 

Related Stories

यही वजह है कि देश में तेजी से डायबिटीज पेशेंट बढ़ रहे हैं।  इसे कंट्रोल करने के लिए योग काफी कारगर साबित हो सकता है। योग से आप नैचुरल तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे ना केवल ब्लड शुगर कंट्रोल होगा बल्कि कई अन्य जानलेवा बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। जानिए स्वामी रामदेव से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगासन, प्राणायाम और घरेलू उपायों के बारे में साथ ही जानिए खाने-पीने का सही समय क्या होना चाहिए? 

शुगर का नॉर्मल लेवल

स्वामी रामदेव के मुताबिक अगर खाली पेट 100 के पार और खाने के बाद 150 के पार  जाए तो  समझ लें कि आप डायबिटीज  के बॉर्डर पर है। 

 सर्दियों में बढ़ गई है गठिया की तकलीफ? निजात के लिए स्वामी रामदेव से जानिए अचूक उपाय और जरूरी योगाभ्यास

डायबिटीज़ के लक्षण

  • ज्यादा प्यास लगना
  • बार-बार यूरिन आना
  • हमेशा थकान
  • वजन बढ़ना-कम होना
  • मुंह सूखना

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए योगासन

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत 
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज को रोकने का रामबाण इलाज

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक और सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

सर्वांगासन

  • तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है
  • दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायराइड  ग्लैंड एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है

चक्रासन

  • ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
  • मोटापा कम करने में कारगर
  • थायराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर

ऑमिक्रान से बच्चों को सबसे अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाएं इम्यूनिटी मजबूत और कारगर योगासन

पादहस्तासन

  • अस्थमा की बीमारी में बहुत कारगर
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
  • सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है
  • हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं 
  • पेट की चर्बी कम होती है
  • पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
  • सिर मे रक्त संचार बढ़ता है
  • सिर दर्द, अनिद्रा से छुटकारा
  • पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

मंडूकासन

  • डायबिटीज को  करे कंट्रोल
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है

शशकासन

  • डायबिटीज करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लीवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी 
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पोश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  •  एसिडिटी में फायदेमंद

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

वैरिकोज वेन्स की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक लेप, जानिए स्वामी रामदेव से

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंध आसन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • उज्जायी
  • अनुलोम विलोम
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।