1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानें भीषण गर्मी में हीट एग्जॉशन से कैसे करें अपना बचाव और किन बातों का रखें खास ध्यान?

जानें भीषण गर्मी में हीट एग्जॉशन से कैसे करें अपना बचाव और किन बातों का रखें खास ध्यान?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2026 07:26 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 07:26 pm IST

How to Prevent Heat Exhaustion: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है उमस तेज होती जा रही है, ऐसे में हीट एग्जॉस्टशन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में लू से अपना बचाव कैसे करें?

भीषण गर्मी से बचने के तरीके- India TV Hindi
भीषण गर्मी से बचने के तरीके Image Source : FREEPIK

गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, गर्म हवाएं और शरीर को थका देने वाली उमस लेकर आता है। ऐसे मौसम में अगर सावधानी न बरती जाए तो शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है, जिससे हीट एग्जॉशन यानी गर्मी से होने वाली थकावट की समस्या हो सकती है। इसमें चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना, मतली और लो ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि भीषण गर्मी में कुछ खास बातों का ध्यान रखकर खुद को सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं हीट एग्जॉशन से बचाव के आसान और असरदार तरीके।

हीट एग्जॉशन से कैसे करें बचाव?

  • शरीर को हाइड्रेट रखें: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर पानी पीएं। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, जैसे पेय पदार्थ पसीने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करते हैं, शरीर को तुरंत हाइड्रेट करते हैं और लू से बचाते हैं। 

  • धूप में निकलने से बचें: गर्मियों में दोपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप में बाहर जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें।  धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग करें और आंखों के लिए धूप का चश्मा पहनें। 

  • सूती के हल्के और ढीले कपड़े पहनें: गर्मियों में हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है। ये पसीने को अच्छी तरह सोखकर त्वचा को ठंडा रखते हैं और हवा के बहाव में मदद करते हैं। हल्के रंग (जैसे सफेद, पेस्टल) सूरज की गर्मी को परावर्तित करते हैं, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।

  • भारी भोजन से बचें: गर्मियों में पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण भारी, तला-भुना और अधिक मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। इसके बजाय, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, पानी से भरपूर फलों और घर के बने सादे भोजन का सेवन करें। हल्का भोजन शरीर को हाइड्रेटेड, ऊर्जावान और पेट को ठंडा रखता है।

  • बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान: बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग जल्दी हीट एग्जॉशन का शिकार हो सकते हैं, इसलिए उनकी देखभाल जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।