1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में दूध पीकर सोने की है आदत? आज ही छोड़ें नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है वजन

रात में दूध पीकर सोने की है आदत? आज ही छोड़ें नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है वजन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 03, 2022 07:26 am IST,  Updated : Mar 03, 2022 07:26 am IST

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा मे होता है, जोकि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

glass of milk- India TV Hindi
glass of milk Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सेहत के लिए दूध बेहद लाभदायक माना जाता है
  • दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा मे होता है
  • दूध में लैक्टोस और प्रोटीन होता है जिस वजह से इसे सोने से पहले नहीं पीना चाहिए

सेहत के लिए दूध बेहद लाभदायक माना जाता है। खासकर, बच्‍चों के बेहतर विकास के लिए यह बहुत ही जरूरी होता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा मे होता है, जोकि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है साथ ही ये कई बीमारियों से भी बचाता है। यही वजह है कि लोग इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करते हैं। कुछ लोग सुबह घर से निकलने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ रात में सोने से पहले। मगर यहां हम आपको रात में सोने से पहले दूध पीने के नुकसान के बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं-

1-दूध में होता है लैक्टोस और प्रोटीन-

दूध में लैक्टोस और प्रोटीन होता है जिस वजह से इसे सोने से पहले नहीं पीना चाहिए। इससे आपकी नींद धीमी हो जाती है और कभी-कभी लोगों नींद की समस्या होने लगती है।

2- डिटोक्सीफिकेशन हो जाता है स्लो-
रात के समय लीवर शरीर में डिटोक्सीफिकेशन का काम करने लगता है जिसमें दूध के कारण खलल पड़ जाता है। यानी लीवर के फंक्शन जो काम बिना दूध पीने वालों के लिए करते हैं वो रात में दूध पीने वालों में काफी स्लो हो जाता है।

3- बिल्कुल न पिएं ठंडा दूध-
रात में गर्म दूध फिर भी एक हद तक ठीक माना जाता है, लेकिन अगर आपको ठंडा दूध पीकर सोने की आदत है तो ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

4-पाचन में समस्या-
कई न्यूट्रीशिनिस्ट का भी ऐसा मानना है कि रात के समय दूध पीने से खाना पचने में समस्या आती है, तो अगर आपका पेट साफ नहीं होता है या खाना पचने में समस्या आती है तो रात में दूध पीना छोड़ दीजिए।

5- वजन बढ़ने का खतरा-
अगर आप रात के समय दूध पीते हैं तो आपका वजन भी बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। एक गिलास दूध में करीब 120 कैलोरी पाई जाती है और दूध पीकर सोने के कारण कैलोरी बर्न भी नहीं हो पाती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।