1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह नाश्ता नहीं करने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का जोखिम, जानें ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

सुबह नाश्ता नहीं करने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का जोखिम, जानें ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 28, 2024 08:43 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 08:43 am IST

अगर आप भी किसी वजह से सुबह का नाश्ता स्किप कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऐसा करना आपकी सेहत पर खराब असर डाल रहा है। जानें सुबह का ब्रेकफास्ट मिस करने से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।

Disadvantages Of Skipping Breakfast - India TV Hindi
Disadvantages Of Skipping Breakfast Image Source : SOCIAL

सुबह का पहला मील ब्रेकफास्ट होता है। इससे आपके शरीर को ना केवल ऊर्जा मिलती है बल्कि शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं जो कि सेहत के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन कई लोग सुबह इतने ज्यादा बिजी रहते हैं कि जो चीज वो मिस कर देते हैं वो है नाश्ता। इसके पीछे की वजह- ऑफिस जाते हुए देर होना, मन ना करना या फिर डाइटिंग करना भी हो सकता है। अगर आप भी किसी वजह से सुबह का नाश्ता स्किप कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऐसा करना आपकी सेहत पर खराब असर डाल रहा है। जानें सुबह का ब्रेकफास्ट मिस करने से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।

सुबह नाश्ता नहीं करने से इन समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

  • शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी: ब्रेकफास्ट अगर आप रोजाना स्किप कर रहे हैं तो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अगर आप नाश्ता स्किप करेंगे तो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप कुछ हैवी नहीं खाना चाहते तो लाइट खाएं। लेकिन जो भी खाएं वो पोषक तत्वों से भरपूर हो।
  • बढ़ सकता है शुगर लेवल: सुबह नाश्ता न करने से ब्लड शुगर लेवल में भारी उतार-चढ़ाव होता है, खासकर जब आप दोपहर में देर से भोजन करते हैं। वहीं, सुबह सबसे पहले नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रह सकता है। अच्छे और हेल्दी फूड के साथ दिन की शुरुआत करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है और इससे जुड़ी जटिलताएं भी कम हो जाती हैं।
  • मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है: अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो ये आपके मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक असर डालता है। नाश्ता ना करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो वो स्लो होगा। लिहाजा कैलोरी कम बर्न होगी। 
  • इम्यूनिटी होने लगती है कमजोर: सुबह का नाश्ता स्किप करने का मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो रही है। रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते के बीच 7 से 8 घंटे की गैपिंग होती है। ऐसे में अगर आपने सुबह का ब्रेकफास्ट भी नहीं किया तो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए अगर आप इम्यून सेल्स को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना ब्रेकफास्ट जरूर करें।
  • बढ़ सकता है वजन: सुबह का नाश्ता ना करने से आपका वजन बढ़ने का भी खतरा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह का नाश्ता ना करने के बाद जाहिर सी बात है कि दोपहर में आप खाने में ज्यादा खाना खाएंगे। लिहाजा आपका वजन बढ़ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे; जानें सेवन का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।