1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना अंजीर खाने से क्या होता है? जान लें इसके 5 फायदे

रोजाना अंजीर खाने से क्या होता है? जान लें इसके 5 फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 10, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 02:51 pm IST

पोषक तत्वों की कमी की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स ड्राई फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इस ड्राई फ्रूट का नाम अंजीर है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे अंजीर खाने के 5 फायदे क्या क्या हैं।

रोजाना अंजीर खाने से क्या होता है- India TV Hindi
रोजाना अंजीर खाने से क्या होता है Image Source : FREEPIK

अंजीर (Fig) एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो प्राचीन काल से ही विभिन्न संस्कृतियों में इस्तेमाल किया जाता है। इका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन्स (खासकर विटामिन C, K, और B6), मिनरल्स (पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम) होते हैं। अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। अंजीर ताजे और सूखे दोनों रूपों में पाया जाता है। सूखा अंजीर विशेष रूप से अधिक पौष्टिक होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको अंजीर खाने के 5 फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें इस ड्राई फ्रूट के चमत्कारी फायदे।

हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

अंजीर में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी नियंत्रित करता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र के लिए

अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और पाचन क्रिया को नियमित करता है।

वजन नियंत्रण

अंजीर में नैचुरल शुगर और फाइबर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे अनावश्यक खाने की इच्छा कम होती है। यह वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

स्किन के लिए

अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार होती है। इसके अलावा, यह मुहांसों और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाता है।

हड्डियों के लिए

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं । यह हड्डियों की कमजोरी और Osteoporosis से बचाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।