1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डाइटिशियन ने शेयर किया इंटरमिटेंट फास्टिंग का डाइट प्लान, जानें मोटापा कम करने के लिए कब, कितना और क्या खाएं?

डाइटिशियन ने शेयर किया इंटरमिटेंट फास्टिंग का डाइट प्लान, जानें मोटापा कम करने के लिए कब, कितना और क्या खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 02, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 05:49 pm IST

Intermittent Fasting Diet chart: वजन कम करने के लिए लोगों में इन दिनों इंटरमिटेंट फास्टिंग का क्रेज़ देखा जा रहा है। अगर आप भी यह डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो हमसे जानें कैसा होना चाहिए आपका डाइट प्लान?

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट चार्ट- India TV Hindi
इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट चार्ट Image Source : SOCIAL

मोटापा महामारी की तरह देश दुनिया में फैल रहा है। अनियमित लाइफ स्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज़ से लेकर हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। हाल फिलहाल लोगों में वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) का क्रेज देखने को मिल रहा है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में वजन तेजी से कम होता है। बता दें, इंटरमिटेंट फास्टिंग कई प्रकार के होते हैं लेकिन 16/8 मेथड लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है। यानी आपको 8 घंटे खाना है और बाकी के 16 घंटे फास्टिंग रखना है। डायटीशियन Pawan Dagar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 16/8 का इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट चार्ट (Intermittent Fasting Diet chart) शेयर किया है। अगर, आप भी यह डाइट फॉलो करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कब, क्या और कितना खाएं?

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट चार्ट: Intermittent Fasting Diet chart

सोमवार:

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे : फल, 10 भीगे हुए बादाम, 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: 2 चपाती, चना दाल, 6 से 7 खीरा का स्लाइस, एक गिलास छाछ 
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: 20 ग्राम मखाना
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच: एक कप मूंग दाल खिचड़ी 

मंगलवार:

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे: पोहा, उपमा, ओट्स उपमा 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: एक कप चावल, राजमा की सब्जी, ककड़ी बीटरूट सलाद 
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: एक कप रोस्टेड चना 
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच: 1 रोटी, एक कप दाल, पनीर बुर्जी 

बुधवार:

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे : 250 ग्राम फ्रूट सलाद चाट, बादाम अखरोट 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: 2 चपाती,  पनीर सब्जी, सोया सब्जी, एक गिलास छाछ, 6 से 7 खीरा का स्लाइस
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: स्वीट कॉर्न, रोस्टेड मखाना 
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच: ओट्स वेजिटेबल खिचड़ी और उपमा 

गुरुवार:

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे: स्टफ्ड चीला, हरी चटनी और ब्लैक चाय 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: 2 चपाती, पसंदीदा सब्जी, दही, ककड़ी 
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: 250 ग्राम मिक्स फल, आधा कप भुना हुआ चना 
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच: पनीर सैंडविच, अंडा बुर्जी या ऑमलेट 

शुक्रवार

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे: स्टफ्ड पराठा, दही, ग्रीन टी
  • लंच - दोपहर 2 बजे: 50 ग्राम चावल, पनीर सब्जी, चना सब्जी, सलाद, एक गिलास छाछ
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: एक गिलास छाछ, नारियल पानी 
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच: 1 रोटी, सोया चंक सब्जी, सलाद 

शनिवार

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे: 50 ग्राम मिस्क फ्रूट सलाद चाट, 10 भीगे हुए बादाम, 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: 1 चपाती , मिक्स सब्जी, पसंदीदा सब्जी, सलाद, एक कटोरी दाल 
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: 20 ग्राम मखाना
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच:  पनीर कटलेट 

रविवार

  • नाश्ता - सुबह 11 बजे: एक कप पोहा या फिर उपमा 
  • लंच - दोपहर 2 बजे: पनीर पुलाव, एक गिलास छाछ
  • इवनिंग स्नैक्स - शाम 5 बजे: भुना हुआ चना चाट
  • डिनर - रात 7 से 8 के बीच:  1 चपाती, टोफू भुर्जी, दाल और सलाद

फास्टिंग के दौरान भूख लगने पर क्या करें?

अगर, आपको फास्टिंग के दौरान भूख प्यास लगती है तो आप कुछ भी खा नहीं सकते हैं। लेकिन इस दौरान आप अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। ग्रीन टी, ब्लैक टी का भी सेवन कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।