1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये फूड्स महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में हैं मददगार, जानें सेवन का सही समय और तरीका

ये फूड्स महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में हैं मददगार, जानें सेवन का सही समय और तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 01, 2024 07:27 pm IST,  Updated : Sep 01, 2024 07:27 pm IST

हेल्दी डाइट से महिला और पुरुष फर्टिलिटी को बेहतर कर सकते हैं। चलिए बताते हैं किन फूड्स के सेवन से प्रजनन क्षमता होगी बेहतर?

Best Foods For Male And Female Fertility- India TV Hindi
Best Foods For Male And Female Fertility Image Source : SOCIAL

अगर आप भी काफी समय से बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपकी कोशिश सफल नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है। आप आपने लाइफ स्टाइल पर ध्यान दें और देखें आपसे कहाँ गलती हो रही है। तेजी से कंसीव करने के लिए सबसे पहले आपको एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाना होगा। हेल्दी डाइट से महिला और पुरुष फर्टिलिटी को बेहतर कर सकते हैं। चलिए बताते हैं किन फूड्स के सेवन से प्रजनन क्षमता होगी बेहतर?

प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं ये फूड्स

  • मूंग दाल: मूंग दाल में प्रोटीन, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ये अन्य बीन्स की तुलना में पेट के लिए भी आसान होते हैं। इन्हें दाल, खिचड़ी, चीला, रोटी, दाल का सूप आदि के रूप में खाया जा सकता है।

  • कद्दू के बीज: कद्दू के बीज जिंक का बेहतरीन सोर्स है जो गर्भाधान के लिए आवश्यक शरीर में अन्य विटामिन और मिनिरल्स को अवशोषित करने के लिए महत्वपूर्ण है। आप रोजाना लगभग 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज खा सकते हैं।

  • नारियल: नारियल हर रूप में (नारियल का पानी, दूध, सूखा नारियल) हार्मोनल संतुलन में मदद करता है जो प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। आप इसे किसी भी रूप में खा सकते हैं।

  • खजूर: खजूर पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है जो गर्भधारण करने के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान भी आपकी मदद कर सकता है। 3-4 घी में भिगोए हुए खजूर खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

  • अखरोट: अखरोट स्पर्म की के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं जो स्पर्म की जीवन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप रोजाना लगभग 3-5 अखरोट खा सकते हैं।

  • दूध: गाय का दूध हमारे सभी टिशू के लिए बहुत पौष्टिक माना जाता है जो प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण हैं। जो लोग लैक्टोज को पचा सकते हैं और जिनका पाचन अच्छा है, उन्हें प्रजनन क्षमता के लिए रात को सोते समय खजूर के साथ दूध पीना चाहिए। (पेट की समस्याओं वाले लोगों के लिए- दूध से बचना सबसे अच्छा है)। पीने के लिए सबसे अच्छा दूध: A2 गाय का दूध।

  • घी: घी डिंब (ovum ) और स्पर्म (sperm) दोनों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। महिलाओं में प्रजनन क्षमता के लिए शतावरी घृत और पुरुषों के लिए अश्वगंधा घृत का घी में इस्तेमाल करना बेहतरीन है।

  • अनार: अनारएंटीऑक्सिडेंट, विशेष रूप से पॉलीफेनोल का एक समृद्ध स्रोत है, जो स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। वे गर्भाशय में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर, गर्भाशय की परत को बढ़ावा देकर महिला प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसका सेवन सप्ताह में 2-3 बार किया जा सकता है।

  • आंवला: आंवला प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छा है। इसका सेवन जूस, फल के रूप में किया जा सकता है। प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जोड़ों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।