1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सहजन के सूप से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कंट्रोल, जानें कैसे बनाएं ये हेल्दी रेसिपी?

सहजन के सूप से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कंट्रोल, जानें कैसे बनाएं ये हेल्दी रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 31, 2024 11:44 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 11:45 pm IST

सहजन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। ऐसे में आपको इस सब्जी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। तो, चलिए आज हम आपको सहजन का सूप बनाने की विधि बताएँगे।

Sahjan Ka Soup Recipe- India TV Hindi
Sahjan Ka Soup Recipe Image Source : SOCIAL

सहजन की पट्टी से लेकर फलियां तक सब, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।सहजन में  पोटेशियम, जस्ता, मैग्नीशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ के लिए लाभकारी हैं। सहजन के सेवन से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही ये पथरी में भी बेहद फायदेमंद है। सहजन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। ऐसे में आपको इस सब्जी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। तो, चलिए आज हम आपको सहजन का सूप बनाने की विधि बताएँगे। 

सहजन का सूप के लिए सामग्री:

सहजन की फलियों, 1 प्याज और 1 टमाटर, दालचीनी का तुका, जीरा आधा चम्मच, एक चम्मच घी, चुटकीभर हींग, 2-3 लहसुन और अदरक

सहजन सूप को बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सहजन का सूप बनाना बहुत ही आसान है। सहजन का सूप बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों, 1 प्याज और 1 टमाटर को धोएं। अब सहजन के ऊपर के छिलके को निकाले। उसके बाद प्याज और टमाटर को काटें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उस पर कुकर रखें और उसमे 1 चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें दालचीनी और आधा चम्मच जीरा से तड़का दें। उसके बाद प्याज और टमाटर डालें। जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाये तब उसमे सहजन की फलियां भी डालें। उसके बाद 2 गिलास पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगाएं। 

  • तीसरा स्टेप: 3 सिटी के बाद गैस बंद करें और अब कुकर में से इन फलियों को एक ग्राइंडर जार में डालें और बारीक पीस लें। पीसने के बाद इन्हें अच्छी तरह से छान लें और इसका इसका पल्प एक बाउल में डालें।

  • चौथा स्टेप: अब एक पैन में एक चम्मच घी लें और इसमें हींग, लहसुन और अदरक के बारीक टुकड़े डालें। जब हींग चटकने लगे, तो इसमें सहजन का पल्प डालें। अब इसमें काला नमक और जीरा पाउडर डालें। 5 मिनट कर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आपका सहजन का सूप तैयार है। इसके ऊपर धनिया पत्ती डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।