1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ये ड्राई फ्रूट लड्डू खोखली हड्डियों में भर देंगे जान, एक लड्डू में है कई पोषक तत्वों का भंडार, जानें बिना चीनी-चाशनी के कैसे बनाएं?

ये ड्राई फ्रूट लड्डू खोखली हड्डियों में भर देंगे जान, एक लड्डू में है कई पोषक तत्वों का भंडार, जानें बिना चीनी-चाशनी के कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 30, 2024 08:48 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 08:48 pm IST

अगर आपकी हड्डियों में तेज दर्द है तो आप ड्राईफ्रूट का ये लड्डू ज़रूर खाएं। इसे बनाने के लिए आपको चीनी या चाशनी की ज़रूरत नहीं होगी। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्वाद से भरपूर लड्डू?

ड्राई फ्रूट लड्डू के फायदे- India TV Hindi
ड्राई फ्रूट लड्डू के फायदे Image Source : SOCIAL

अगर आपके हड्डियों में रह रहकर दर्द होता है तो आप अपनी डाइट में ऐसे चीज़ों को शामिल करें जिनसे आपको कैल्शियम और विटामिन डी मिले। जैसे- अपनी बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरी करने के लिए आप ड्राईफ्रूट के लड्डू का सेवन भी कर सकते हैं। देसी घी में बने ये लड्डू न केवल आपके हड्डियों को मजबूत करेंगे बल्कि शुगर भी कंट्रोल होगा। क्योंकि इसे बनाने के लिए आपको चीनी या चाशनी का इस्तेमाल नहीं करना पडेग। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये ड्राईफ्रूट लड्डू?

ड्राई फ्रूट लड्डू के लिए सामग्री:

एक कप बादाम, एक कप काजू, एक कप अखरोट, 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज, 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज, 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज, आधा कप सूखे नारियल का बुरादा, डेढ़ कप सूखे अंजीर, डेढ़ कप खजूर, आधा कप किशमिश, 3 चार गुड़ के टुकड़े, एक कप घी,  छोटा चम्मच इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: रात में डेढ़ कप अंजीर, आधा कप किशमिश और डेढ़ कप खजूर को धोकर पानी में भिगो दें। सुबह खजूर में से से बीज निकालें और फिर इन तीनों को मिक्सर जार में डालकर बारीक ग्राइंड कर लें।

  • दुसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उस पर एक पैन रखें और आधा कप घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें एक कप बादाम, एक कप काजू, एक कप अखरोट (दरदरे पीसे हुए ) 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज, 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज, 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज और आधा कप सूखे नारियल का बुरादा डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये गोल्डन हो जाएं तब इन्हें एक बड़े बाउल में निकालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब उसी पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालें जब घी गर्म हो जाए तब 3 चार गुड़ के टुकड़े डालकर पिघलने दें। जब गुड़ पिघल जाए तब उसमें अंजीर और खजूर का बनाया हुआ मिश्रण डालें और कुछ मिनट तक पकाएं। (शुगर के मरीज हैं तो आप इस लड्डू में गुड़ का इस्तेमाल न करें)

  • चौथा स्टेप: अब इसमें गुड़ और अंजीर के इस मिश्रण में ड्राइफ्रूट्स का मिश्रण भी डालें सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब हाथों में लेकर गोल आकार में लड्डू बनाएं। जब लड्डू बन जाए तब उसे एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इस लड्डू का इस्तेमाल आप एक महीने तक कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल