1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन्स की कमी से शरीर में होने लगती हैं ये गंभीर परेशानियां, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

विटामिन्स की कमी से शरीर में होने लगती हैं ये गंभीर परेशानियां, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 18, 2024 05:05 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 05:05 pm IST

जब हम अपनी डाइट में पौष्टिकता से भरपूर चीजें नहीं लेते हैं तो शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। जानें विटामिन की कमी होने पर शरीर में कौन कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं।

Lack of vitamins - India TV Hindi
Lack of vitamins Image Source : SOCIAL

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी मात्रा में होना जरूरी है। शरीर में हर विटामिन का जरूरत के अनुसार होना जरूरी है। लेकिन जब हम अपनी डाइट में पौष्टिकता से भरपूर चीजें नहीं लेते हैं तो शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। वैसे तो ये समस्याएं हो सकता है कि आपको शुरुआत में समझ में ना आए लेकिन धीरे धीरे आपको इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जानें विटामिन की कमी होने पर शरीर में कौन कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं।

विटामिन की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां 

 

  • नाखून कमजोर होना: अगर किसी के शरीर में विटामिन की कमी है तो उसका सबसे कॉमन लक्षण नाखून में दिखने लगते हैं। अगर आपके नाखून जल्दी टूट रहे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी हैं। ऐसा संतुलित आहार न लेने की वजह से होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडे का पीला भाग, नट्स, पालक और साबुत अनाज डाइट में शामिल करें।
  • मुंह का अल्सर: क्या आप जानते हैं विटामिन बी और आयरन की कमी की वजह से किसी को भी मुंह का अल्सर हो जाता है। इसके कारण होठों का किनारे से कट जाना और ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है। अगर किसी के साथ ऐसी समस्या है तो वो डाइट में विटामिन बी 12 और आयरन को शामिल करें। 
  • दांतों से खून आना: अगर आपके दांतों से खून आ रहा है तो इसके पीछे की वजह शरीर में विटामिन सी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में आप डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में हो। विटामिन सी न केवल जख्मों को भरने में असरदार है बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाने का काम करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आप कीवी, मटर, बींस, नींबू और टमाटर को शामिल करें।
  • बालों का झड़ना: अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो इसके पीछे की वजह शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप आयरन, विटामिन ई, विटामिन बी 12 को शामिल करें। इसके अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। 
  • त्वचा पर रैशेज पड़ना: कई लोगों के शरीर में जब विटामिन की कमी होती है तो उनके शरीर में लाल रैशेज पड़ने लगते हैं। अगर आपकी स्किन पर भी ये सब लक्षण दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन बी 6 की कमी हो गई है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

गैस और एसिडिटी से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये उपाय तुरंत मिलेगा आराम

ज़्यादा लहसुन का सेवन है खतरनाक, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार; जानें एक दिन में कितना खाएं?

गुड़ और चना का कॉम्बिनेशन है जबरदस्त, खाते ही सेहत को होंगे अनगिनत फायदे; डाइट में करें शामिल

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।