1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज फॉलो करें ये 10 बातें तो कंट्रोल में रहेगी ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज फॉलो करें ये 10 बातें तो कंट्रोल में रहेगी ब्लड शुगर

 Published : Aug 08, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 04:00 pm IST

डायबिटीज के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन बदलावों को करके आप शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

Lifestyle Changes- India TV Hindi
Lifestyle Changes Image Source : FREEPIK

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जिससे हर आयु वर्ग के लोग परेशान हैं। डायबिटीज होने पर अगर खास ख्याल न रखा जाए तो शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज का भले ही कोई इलाज नहीं है लेकिन इस गंभीर बीमारी को लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको 9 ऐसे लाइफस्टाइल के बदलाव बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव (Lifestyle Changes that Help Control Diabetes)

  1. डायबिटीज के मरीजों को सुबह और शाम में वॉक यानी टहलना जरूर चाहिए।
  2. ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए एक्सरसाइज और योगा के लिए समय निकालें।
  3. डायबिटीज के मरीजों को शराब और धूम्रपान से दूरी बनानी चाहिए।
  4. डायबिटीज के मरीजों को एक साथ ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए बल्कि दिनभर के भोजन को 5 हिस्सों में बांटें और एक बार में कम मात्रा में ही खाएं।
  5. सिर्फ गेहूं की रोटी के बजाए जौ और गेहूं को बराबर मात्रा में लें और इसमें आधा भाग चना मिलाकर आटा बनवाएं। ध्यान रखें कि आटे को चोकर के समेत ही इस्तेमाल करें।
  6. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप आटे में थोड़ा सा अलसी का आटा भी मिलवा सकते हैं।
  7. डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा फाइबर वाली चीजें खानी चाहिए।
  8. डायबिटीज के मरीज करेला, फूलगोभी, बोकली, टमाटर, बंदगोभी, मेथी, सहजन, पालक, तुरई, शलगम, बैंगन, टिंडा और बाकी हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें।
  9. डायबिटीज के मरीज स्नैक्स में अखरोट, मखाना, मूंगफली के दाने, काजू का सीमित मात्रा में सेवन करें।
  10. डायबिटीज के मरीजों के लिए दिनभर में कम से कम 1 बार ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पेट हो जाएगा साफ

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ गया है गंदा कोलेस्ट्रॉल, दिल को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें

बचपन में स्कूल के बाहर खाया होगा ये फल, 5 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।