Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह गुनगुने पानी में मिलाएं नींबू का रस, रोज पीने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

सुबह-सुबह गुनगुने पानी में मिलाएं नींबू का रस, रोज पीने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

Written By: Vanshika Saxena Published : May 29, 2025 06:30 am IST, Updated : May 29, 2025 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स कर पीने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव इफेक्ट पड़ सकते हैं? आइए जानकारी हासिल करते हैं।

नींबू वाला पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नींबू वाला पानी पीने के फायदे

दादी-नानी के जमाने से नींबू पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए। सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालकर इसे गुनगुना कर लीजिए। अब गुनगुने पानी को गिलास में डालकर इसमें एक नींबू निचोड़ लीजिए। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

बूस्ट करे वेट लॉस जर्नी

क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको हर रोज नींबू पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। नींबू पानी पीने से आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है जिससे शरीर में जमा जिद्दी फैट को बर्न करने में आसानी हो सकती है। इसके अलावा औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

दूर हो जाएंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

क्या आपकी गट हेल्थ अक्सर खराब हो जाती है और आपको बार-बार पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है? अगर हां, तो नींबू पानी पीकर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। नींबू पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपके डाइजेशन को सुधारने का काम करते हैं बल्कि आपके पेट की सफाई में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू पानी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू पानी पीने से तनाव को कम किया जा सकता है। सुबह नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत कर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement