1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गलत पॉश्चर में बैठने से हो सकती हैं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव ने बताया रामबाण उपाय

गलत पॉश्चर में बैठने से हो सकती हैं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव ने बताया रामबाण उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Vanshika Saxena
 Published : May 28, 2025 09:58 am IST,  Updated : May 31, 2025 09:09 am IST

अगर आप, मोबाइल-लैपटॉप पर घंटों बिताते रहे, लंबे वक्त तक कुर्सी से बैठकर काम करते रहे, गलत तरीके से उठते-बैठते रहे, तो इस वजह से कुछ सालों में बॉडी पॉश्चर खराब हो जाएगा। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए ये कुछ टिप्स फॉलो करें

खराब पॉश्चर को सुधारने के तरीके- India TV Hindi
खराब पॉश्चर को सुधारने के तरीके Image Source : FREEPIK

आजकल लोगों को क्या चाहिए? एसी की ठंडी हवा में बैठकर काम करने वाली अच्छी सी नौकरी, टेबल पर ही मिल जाए चाय-कॉफी, हफ्ते में 2 छुट्टी और सबसे जरूरी हर महीने अकाउंट में क्रेडिट हो जाए 6 फिगर वाली सैलरी। ऐशो आराम के साथ काम का ये लाइफस्टाइल सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन इससे शरीर को जो नुकसान पहुंच रहा है, उसके बारे में कोई नहीं सोचता। लेकिन वैज्ञानिक वक्त-वक्त पर रिसर्च करके लोगों को आने वाले खतरों से सावधान करते रहते हैं। ऐसी ही एक रिसर्च ब्रिटेन के 'द सन' में छपी है जो बताती है कि अगर लोग ऐसे ही मोबाइल-लैपटॉप पर घंटों बिताते रहे, लंबे वक्त तक कुर्सी से बैठकर काम करते रहे, गलत तरीके से उठते-बैठते रहे, तो अगले कुछ साल में ही उनका बॉडी पॉश्चर इस हद तक खराब हो जाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

आपका बॉडी स्ट्रक्चर सीधा होना चाहिए वरना मुड़ी गर्दन, ढले हुए कंधे, झुकी कमर, हाथों की मुड़ी उंगलियां आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। गर्दन की गलत पोजीशन को 'टेक्स्ट नेक' यानी सर्वाइकल की बीमारी कहा जाता है। कंधों के बिगड़े शेप को 'सैड शोल्डर' कहा जाता है जिसकी वजह से पीठ, छाती के हिस्से को ठीक से फैलने नहीं देती और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सीने में दर्द, सूजन और सिरदर्द की परेशानी भी शुरू हो सकती है।

रीढ़ के ऊपरी हिस्से में आए कर्व को कायफोसिस प्रॉब्लम कहते हैं और इसका असर ऑप्टिकल नर्व पर पड़ता है और पीठ दर्द के साथ नजर कमजोर होने लगती है। 'पिंकी सिंड्रोम' का असर भी स्पाइनल स्ट्रक्चर पर पड़ता है जिससे हाथों में नमनेस रहने लगती है और उंगलियां मुड़ने लगती हैं। इसलिए बॉडी शेप परफेक्ट होना चाहिए जो सिर्फ योग से ही मुमकिन है।

मसल्स की कौन सी परेशानी

  • मस्कुलर डिस्ट्रॉफी

  • मसल्स में सूजन

  • खिंचाव-अकड़न

  • बॉडी इम्बैलेंस

स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस कैसे होगा दूर?

  • रोजाना व्यायाम करें

  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं

  • दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं

  • आंवले का सेवन करें

क्या करें जिससे बॉडी शेप सुधरेगा दूर होगी कमजोरी 

  • आंवला-एलोवेरा का जूस पिएं

  • हरी सब्जियां खाएं

  • टमाटर का सूप पिएं

  • अंजीर-मुनक्का भिगोकर खाएं

 बॉडी बैलेंस के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • गिलोय पाउडर- 10 ग्राम

  • एकांगवीर रस- 10 ग्राम

  • रसराज रस- 2 ग्राम

  • वसंत कुसमाकर- 2 ग्राम

  • मोती पिष्टी- 4 ग्राम

  • रजत भस्म- 2 ग्राम

  • हीरक भस्म- 3 एमएल

  • सबको मिलाकर 60 पैकेट बनाएं

  • रोजाना 1-1 पैकेट सुबह शाम लें

बॉडी इम्बैलेंस से प्रॉब्लम, क्या है सॉल्यूशन? 

  • पैदल चलें

  • रोज दूध पिएं

  • ताजा फल खाएं

  • हरी सब्जियां खाएं

  • मोटापा घटाएं

  • वर्कआउट करें

  • जंक फूड से परहेज

बढ़ता वजन, क्या है वजह

  • हाई कैलोरी फूड

  • विटामिन-डी की कमी

  • ज्यादा नींद आना

  • वर्कआउट न करना

कब्ज की कैसे होगी छुट्टी

  • सौंफ और मिश्री चबाएं

  • जीरा, धनिया, सौंफ का पानी लें

  • खाने के बाद भुनी अदरक खाएं

गैस कैसे होगी दूर

  • अंकुरित मेथी खाएं

  • मेथी का पानी पिएं

  • अनार खाएं

  • त्रिफला चूर्ण लें

  • खाना अच्छे से चबाएं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।