फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने पर लिवर सिरोसिस और फिर लिवर फेल तक होने का खतरा बढ़ाता है। लोगों को लगता है कि शराब पीने से फैटी लिवर होता है। जबकि सिर्फ शराब ही फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण नहीं है। आपकी लाइफस्टाइल और खाने की आदतें भी फैटी लिवर के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं।
शराब से फैटी लिवर
डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र (फेमस योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर) के मुताबिक सिर्फ शराब पीना ही फैटी लिवर का मुख्य कारण नहीं है। आजकल के दौर में फैटी लिवर का मुख्य कारण मेटाबॉलिक डिसफंक्शन है, जो अल्ट्रॉ प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, पिज्जा, बर्गर, बिस्कुट, केक और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से बढ़ता है। इसके शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है। आप जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करते हैं। खाने के बाद आपको भारीपन और बहुत आलस नींद जैसी आती है। ज्यादातर लोग बिना जाने इन चीजों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे शरीर और लिवर दोनों पर लोड बढ़ रहा है।
लिवर के लिए कौन सा योग करना चाहिए?
रोजाना लिवर हीलिंग आसन करें, आपको समझना जरूरी है कि योग आपको तनाव से दूर रखने, वजन कंट्रोल करने, पाचनतंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है जिससे आपकी लिवर हेल्थ में सुधार आता है। इसके लिए मंडूकासन, नौकासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन भुजंगासन, सेतुबंध आसन, अधोमुख श्वानासन और सूर्य नमस्कार करना, प्राणायाम, सूर्य भेदन जैसे योग करना लिवर के लिए फायदेमंद है। इसे लिवर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अग्निसार क्रिया और कपालभाति करना अच्छा माना जाता है।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपचार
इसके अलावा आप रात में 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगो दें और सुबह इसे हल्का गर्म करके छान लें। इसे ठंडा होने पर पी लें। इससे लिवर का फैट डाइजेशन लोड कम होता है। खाने के बाद दिन में एक बार जीरा पानी या अजवाइन पानी पीना अच्छा होता है। इससे बाइल फ्लो अच्छा होता है और फैट कम जमा होता है। दो खाने के बीच 1 गिलास पानी में थोड़ा नींबू और एक पिंच हल्दी डालकर पीना अच्छा माना जाता है। हल्दी में पाया जाना वाला करक्यूमिन लिवर एंजाइम रिपेयर में मदद करता है। सुबह खाली पेट पपीता खाना, रोजाना कुछ चुकंदर के टुकड़े, भीगे बादाम सुबह नाश्ते में खाने से लिपिड मेटाबॉलिज्म रेगुलेट होता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)