1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ओट्स और सत्तू के सेवन से कम करें हाई कोलेस्ट्रॉल, जानें सही तरीका और फायदे

ओट्स और सत्तू के सेवन से कम करें हाई कोलेस्ट्रॉल, जानें सही तरीका और फायदे

 Published : Feb 13, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 10:45 pm IST

Oats sattu for high cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस आपको फाइबर से भरपूर इन चीजों का सेवन चाहिए जो कि इस स्थिति में मददगार हैं।

oats sattu for high cholesterol- India TV Hindi
oats sattu for high cholesterol Image Source : SOCIAL

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपको बीमार कर सकता है। ये आपकी धमनियों में जमा होकर  ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है और बीपी बढ़ा सकता है। इस वजह से धमनियों की सेहत पर भी असर होता है और ये लगातार इस प्रेशर को मैनेज नहीं कर पाती और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आपको हाई कोलेस्ट्रॉल से बचना चाहिए और इसके लिए आप इन दो चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि फाइबर और रफेज से भरपूर हैं। तो, आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से।

पिएं ओट्स और सत्तू से बना ये ड्रिंक

सत्तू और ओट्स बने इस ड्रिंक को आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में (oats sattu for high cholesterol) आराम से पी सकते हैं। दरअसल, सत्तू और ओट्स  का फाइबर आपके पाचन क्रिया को तेज करता है और फैट को पेट में ही पचाने का काम करता है। इसके अलावा इसका रफेज धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को अपने साथ बांध लाता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

दूध में पकाकर खाएं कद्दू के बीज, जोड़ों में आएगी जान और इन लक्षणों से मिलेगा आराम

इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल में ओट्स और सत्तू से बना ये ड्रिंक इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि सत्तू शरीर को जहां फ्लश ऑउट करने में मदद करता है वहीं, ओट्स एक स्क्रबर की तरह काम करता है। इस प्रकार से ये दोनों मिलकर धमनियों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इससे ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। 

oats for high cholesterol
Image Source : SOCIALoats for high cholesterol

1 मिनट में इससे ज्यादा बार पलकें झपकती हैं तो रहें सतर्क! एक्सपर्ट ने बताया क्यों इसे नजरअंदाज न करें

कैसे करें सेवन

तो, आपको करना ये है कि 2 चम्मच सत्तू में पानी मिलाना है और फिर इसमें 1 चम्मच ओट्स (how to have oats sattu for high cholesterol) मिलकार ग्राइंडर में चला लेना है। इसमें छोटा सा काला नमक और जीरा पाउडर मिला लें। फिर इन दोनों का एक ड्रिंक तैयार करें और फिर इसे पिएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।