1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बॉडी में जमा फैट होगा कुछ ही दिनों में गायब बस रोज़ाना सुबह सबसे पहले इस ड्रिंक का करें सेवन

बॉडी में जमा फैट होगा कुछ ही दिनों में गायब बस रोज़ाना सुबह सबसे पहले इस ड्रिंक का करें सेवन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 26, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 26, 2024 09:33 am IST

वेट लॉस के लिए रोजाना एक्सरसाइज के साथ ही सही डाइट भी ज़रूरी है । ऐसे में अपना वजन कम करने के लिए आप इस फल का ड्रिंक सुबह के समय पियें।

Amla drink - India TV Hindi
Amla drink Image Source : SOCIAL

वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कोई भी चीज शरीर पर जादू की तरह असर नहीं करती वेट लॉस के लिए रोजाना एक्सरसाइज और सही खानपान जरूरी है। साथ ही डाइट में कुछ फूड्स आइटम्स ऐसे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। उन्हीं में से एक है 'आंवले का जूस' इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होने के कारण ये शरीर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। आंवला फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स है। इसका सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं आंवले का जूस बनाने की विधि

आंवला ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

7-5 कच्चे आंवले , 2 चम्मच नींबू का रस, ज़रा सा अदरक,  10 पुदीने की पत्तियां, 1 चुटकी काला नमक, 1 चुटकी जीरा, 3 काली मिर्च, पानी

आंवला ड्रिंक बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सामग्री को एक मिक्सर जार में डालें, अब इसमें 1 ग्लास पानी डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। अब उसके बाद इस पानी को छननी से अच्छी तरह छाने। इसके बाद इस पानी में आईस क्यूब डालें और इसे अच्छे से मिला लें। आखिरी में पुदीना की पत्तियां डालकर रोजाना सुबह के समय आंवले के इस पानी को पिएं।

खाली पेट पिएं आंवले का जूस

कच्चा आंवला खाने में थोड़ा कसैला और खट्टा होता है इसलिए बहुत से लोगों इसे खाने से कतराते हैं। लेकिन सुबह के समय इसका यह जूस पीने से सिर्फ आपका वजन ही कम नहीं होगा बल्कि आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होगी

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-

तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

होली पर हो गई है ओवरईटिंग तो इन ड्रिंक्स से करें बॉडी को डिटॉक्स, मिलेगा तुरंत आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।