1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं आप भी तो पत्ता गोभी का सेवन करने से पहले नहीं करते ये गलती, सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक

कहीं आप भी तो पत्ता गोभी का सेवन करने से पहले नहीं करते ये गलती, सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 28, 2021 07:32 pm IST,  Updated : Nov 28, 2021 07:39 pm IST

पत्ता गोभी को कई लोग बंद गोभी भी कहते हैं। कई लोग इसे खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इसे बनाते वक्त ये छोटी सी गलती करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

Patta Gobhi- India TV Hindi
Patta Gobhi Image Source : INSTAGRAM/19THAVENUEFARMERSMARKET

Highlights

  • पत्ता गोभी को कई लोग बंद गोभी भी कहते हैं
  • पत्ता गोभी में छोटे कीड़े होते हैं जो कि खुली आंख से नहीं दिखाई देते

सर्दी के मौसम में फूल गोभी के अलावा पत्ता गोभी भी अधिक मात्रा में आता है। वैसे तो ये आपको हर सीजन में मिल जाएगा लेकिन इसका असली स्वाद ठंड के मौसम में ही आता है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल लोग ना केवल जंक फूड बनाने में करते हैं बल्कि इसका सेवन सलाद और सब्जी के रूप में भी करते हैं। लेकिन इस सब्जी को बनाते वक्त या फिर किसी और चीज में पत्ता गोभी के इस्तेमाल के दौरान अगर आपने एक छोटी सी गलती कर दी तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। जानिए वो गलती क्या है और इससे किस तरह से बचा जा सकता है। 

इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ना खाएं फूल गोभी, बढ़ सकती है और समस्या

पत्ता गोभी में छिपे होते हैं कीड़े

ये बात तो आपने कई लोगों से सुनी और कई जगह पढ़ी होगी कि पत्ता गोभी जिसे कुछ लोग बंद गोभी के नाम से जानते हैं उसकी परतों में कीड़े छिपे होते हैं। ये कीड़े इतने ज्यादा छोटे होते हैं कि खुली आंख से भी दिखाई नहीं देते। ये कीड़े एक तरह के परजीवी होते हैं। यानी कि दूसरों के शरीर के अंदर जीवित रह सकते हैं। इन्हें टेपवॉर्म कहते हैं। अगर पत्ता गोभी अच्छी तरह से ना धोएं और पकाकर ना खाया जाए तो ये परजीवी शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। जब ये टेमवॉर्म शरीर में पहुंचता है तो इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। 

यहां तक कि ये ब्लड वेसेल्स में प्रवेश कर जाते हैं। जिसके कि खून के जरिए शरीर के अन्य अंगों यहां तक कि आपके मस्तिष्क में भी प्रवेश कर जाते हैं। जिसके कारण आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Patta Gobhi
Image Source : INSTAGRAM/BETTYCORNERPatta Gobhi

थायराइड के मरीज हैं तो यूं करें तुलसी का सेवन, दिखेगा अस

टेपवार्म को शरीर के अंदर पहुंचने से ऐसे रोकें

अगर आप टेपवॉर्म को शरीर के अंदर तक पहुंचने से रोकना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप पत्ता गोभी को अच्छी तरह से धोएं और पकाएं। 

पत्ता गोभी बनाने से पहले ऐसे करें साफ

पत्ता गोभी को बनाने से पहले उसके ऊपर की परतों को हटा दें। इसके बाद उन्हें अच्छी तरह से पानी से धोएं। इसके बाद पत्ता गोभी को काट लें और फिर पानी से धोएं। पत्तो गोभी काटने और पानी से धोने के बाद उसे पकाने से पहले करीब 15 से 20 मिनट तक नमक के पानी में भिगो दें। ऐसा तब करें जब आप सब्जी बनाने जा रहे हैं। आप चाहे तो इसके बाद भी पत्ता गोभी को पानी से धो सकते हैं। कुछ लोग पत्ता गोभी को काटने और पानी से धोने के बाद कुछ देर के लिए गर्म पानी में डालकर खौला देते हैं और फिर छन्नी में कर देते हैं ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। आप भी ऐसा कर सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।